{"_id":"5ba950fe867a557f6b0b8e83","slug":"101537822974-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की चपेट में आकर बाइक सवार होटल संचालक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार की चपेट में आकर बाइक सवार होटल संचालक मौत
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की चपेट में आकर बाइक सवार होटल संचालक मौत
डबवाली। चौटाला रोड पर कार की चपेट में आकर रविवार रात बाइक सवार होटल संचालक एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार पुत्र मदन लाल निवासी वार्ड नंबर-11 के रूप में हुई है। थाना शहर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के नागरिक अस्पताल भेज दिया। जहां पर सोमवार सुबह मृतक के भाई विक्की पुत्र मदन लाल के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए शव को पोस्टमार्टम उपरांत वारिसों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार मृतक राज कुमार चौटाला रोड पर गांव शेरगढ़ कल पास होटल चलाता था। रविवार देर रात वह अपने होटल से बाइक पर घर की ओर जा रहा था कि पीछे तेजगति से आ रही एक कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में उपचार हेतु नागरिक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।