{"_id":"5b64bb9c4f1c1ba13e8b4f7f","slug":"101533328284-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर नंबर की प्लेट लगी गाड़ी से पकड़े 37 हजार के नकली नोट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जम्मू कश्मीर नंबर की प्लेट लगी गाड़ी से पकड़े 37 हजार के नकली नोट
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर नंबर की प्लेट लगी गाड़ी से पकड़े 37 हजार के नकली नोट
सिरसा। दुर्गा शक्ति फोर्स ने शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के नंबर प्लेट लगी गाड़ी में सवार एक महिला व दो युवकों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 37 हजार के नकली नोट भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान पंजाब के बरनाला जिला निवासी प्रदीप, हर्शदीप व गगनदीप कौर के रूप में हुई है। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे पुलिस कंट्रोल में किसी दुकानदार ने सूचना दी थी जेके नंबर की गाड़ी में सवार लोग शहर में नकली नोट चला रहे हैं। सूचना के आधार पर कंट्रोल रूम से शहर में गश्त कर रही दुर्गा शक्ति फोर्स को मामले बारे सूचित किया गया। सूचना मिलने पर दुर्गा शक्ति फोर्स गाड़ी नंबर 2 ने शहर के परशुराम चौक के निकट नाका लगाया। कुछ ही देर में जेके नंबर लिखी सिल्वर रंग की गाड़ी नाके के पास पहुंची तो टीम ने हाथ देकर गाड़ी को रुकवाया। टीम सदस्यों ने गाड़ी सवार लोगों से पूछताछ की तो वे कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसके बाद पुलिस गाड़ी व उसमें सवार लोगों को सिटी थाने में पूछताछ के लिए ले गई। थाने में पुलिस ने गाड़ी से करीब 37 हजार के 2 हजार व 500 के नकली नोट बरामद किए। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है।
कोट्स:
-पुलिस कंट्रोल रूम में किसी दुकानदार ने जेके नंबर प्लेट लगी गाड़ी में सवार लोगों द्वारा नकली नोट बाजार में चलाने की सूचना दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने परशुराम चौक के निकट गाड़ी को नाका लगाकर रुकवा लिया। पूछताछ करने पर गाड़ी में सवार एक महिला व दो युवकों से पुलिस ने 37 हजार के नकली नोट बरामद किए हैं। पुलिस तीनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही इनके नेटवर्क के बारे में पता लगाया जा सकेगा।
विज्ञापन
सुरजीत सहारण, प्रवक्ता पुलिस।