{"_id":"5b4901af4f1c1b1e308b466b","slug":"101531511215-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में डूबने से बच्चे की मौत, शव बरामद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर में डूबने से बच्चे की मौत, शव बरामद
Updated Sat, 14 Jul 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर में डूबने से बच्चे की मौत, शव बरामद
डबवाली। वीरवार को लोहगढ़ हैड पर नहर में डूबे गांव सकताखेड़ा निवासी 13 वर्षीय राजेश पुत्र जगदीश का शव शुक्रवार को संतपुरा हैड के समीप से बरामद हुआ। चौटाला पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि राजेश वीरवार को नहर पर नहाने गया था। इसी दौरान पांव फिसल जाने से वह नहर में गिर गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान राजेश का शव राजस्थान में संतपुरा हैड के समीप से मिला। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक राजेश के चाचा रामस्वरूप के ब्यान पर सीआरपीसी की धारा 174 के तहत इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई कर शव परिजनों के हवाले कर दिया। गौरतलब है कि गांव अबूबशहर की दरगाह पर वीरवार को सालाना मेले में बच्चे गए थे और गर्मी के चलते कई बच्चे दोपहर में नहाने के लिए जीरो हैड पर पहुुंच गए। जहां तेज बहाव वाली करणी सिंह ब्रांच नहर में कई बच्चों ने छलांग लगा दी। लेकिन पानी का बहाव तेज होने से बाकी बच्चे बाहर निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन राजेश पानी के बहाव में बह गया।