फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime

धार्मिक संस्थान से लड़की गायब करने को लेकर हंगामा

Thu, 06 May 2021 11:34 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Crime
रानियां के गांव जोधपुरिया में एक धार्मिक संस्थान पर ग्रामीणों ने गांव की एक लड़की को गायब करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया। दोनों पक्षों की सहमति के बाद अगले 15 दिनों तक धार्मिक संस्थान को बंद रखने का निर्णय हुआ।
विज्ञापन

गांव जोधपुरिया निवासी ग्रामीण ने ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके गांव में एक धार्मिक केंद्र में सिरसा से महिलाएं आती हैं । इस संस्था से गांव की कई लोग जुड़े हैं। उनकी पुत्री भी इस धार्मिक संस्थान में आती जाती थी। बीती शाम संस्था से बुलावे पर उनकी पुत्री इसी केंद्र में गई थी लेकिन घर नहीं लौटी। सुबह पूछताछ करने से पता चला कि उनकी बेटी को संस्थान की महिलाओं द्वारा सिरसा ले जाया गया है। इसके उपरांत उन्होंने सिरसा पहुंच कर छानबीन की, लेकिन वहां भी पूरी जानकारी नहीं मिली। इसके बाद मामला महिला थाने पहुंचा तब धार्मिक संस्थान की महिलाओं ने लड़की को महिला थाने में पेश कर दिया। उसका आरोप है कि उनकी लड़की को नशे की गोलियां दी हुई थी। इस मामले की जानकारी मिलते ही गांव में धार्मिक केंद्र के बाहर ग्रामीण एकजुट होकर हंगामा करने लगे । इस दौरान इस संस्थान में आई महिलाओं को ग्रामीणों ने घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। जिसके बाद दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर समझाया गया। जिसके बाद पुलिस व ग्रामीणों ने संस्थान को अगले 15 दिन तक बंद करने के निर्देश दिए। इस मामले को लेकर भगत राम ने कहा कि उनकी लड़की को नशीली गोलियां देकर धर्म परिवर्तन करवाना चाहते थे। बीती बुधवार रात्रि को उन्हें बिना बताए उनकी लड़की को सिरसा ले गए तथा उसके पर्स से नशीली गोलियां बरामद हुई है। वहीं उक्त संस्थान की इंचार्ज ने बताया कि भक्त राम की लड़की संस्थान में आती जाती है। लड़की ने बताया कि उसके साथ परिजन मार पिटाई करते हैं जिसे लेकर वे सिरसा के महिला थाना में लेकर गई थी। अपहरण व गायब करने का मामला निराधार है।
विज्ञापन

कोट्स
जोधपुरिया के ग्रामीण ने शिकायत दर्ज करवाई है जिसके आधार पर दोनों पक्षों को बुलाकर संस्थान को 15 दिन तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं। पूरी जांच-पड़ताल करके दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-साधूराम, थाना प्रभारी, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed