{"_id":"2c16b235ec85130f35f321385c1279c1","slug":"crime-news-hindi-news-967","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने मोबाइल शॉप पर लगाई सेंध, खुफिया कैमरे में कैद हुई वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने मोबाइल शॉप पर लगाई सेंध, खुफिया कैमरे में कैद हुई वारदात
ब्ययूराो/अमर उजाला /सिरसा
Updated Sun, 24 Jan 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की गीता भवन वाली गली में स्थित एक कैफे को शुक्रवार की रात को चोरों ने निशाना बनाया। चोर वहां से लाखों रुपये के कीमत मोबाइल सेट, लैपटॉप और नगदी चुराकर ले गए। चोरों की सारी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुकान मालिक की शिकायत पर अज्ञात लोगों पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। सिरसा निवासी सोनू ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि गीता भवन वाली गली में मोबाइल की दुकान है।
विज्ञापन
प्रतिदिन की भांति वह रात नौ बजे दुकान बंद करके घर चला गया। गली के चौकीदार ने तड़के शोरूम का शटर ऊपर उठा देखा तो चोरी का पता चला। चोरों ने शटर के ताले नहीं तोड़े, बल्कि रॉड से शटर किनारे से ऊपर उठाकर दुकान में प्रवेश किया। चोर दुकान से करीब 25 कीमती मोबाइल के अलावा एक लैपटॉप व पांच हजार की नगदी उठा ले गए हैं। करीब पांच लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
दुकान मालिक का कहना है कि उसके शोरूम के बाहर और अंदर खुफिया कैमरे लगे हुए हैं। जिसमें यह वारदात कैद हो गई है। चोरों ने शटर को उठाकर वारदात को अंजाम दिया है। दो युवक कैमरे में दिखाई दे रहे है। गली से आते व जाते भी दिख रहे हैं।
दोनों युवकों ने पहले कटर से तार काटे है ताकि हूटर न बज जाए इसके बाद मोबाइल सेट उठाकर बैग में डाले, युवकों ने टेबल पर रखा सामान ही उठाया है। पुलिस दोनों युवक की पहचान में जुटी इुई है। शहर थाना पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस मामले की गुत्थी को सुलझा लिया जाएगा।