फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crime,fir,mobile check,love affair,women,loaction

मोबाइल लोकेशन के आधार पर ओढ़ा में मिली राजस्थान की महिला

Tue, 22 Oct 2019 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Crime,fir,mobile check,love affair,women,loaction
फेसबुक पर हुई दोस्ती इस कदर प्यार में बदली की एक महिला अपने पांच बच्चों की परवाह किए बगैर अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। महिला के पति ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके 11 दिन बाद राजस्थान पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर महिला को खंड के एक गांव से उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। घंटों तक बातचीत के बाद समझाने पर महिला अपने पति के साथ रवाना हुई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अविवाहित युवक की दोस्ती फेसबुक पर राजस्थान के जोधपुर क्षेत्र की एक महिला से हो गई। इसके बाद दोनों के बीच काफी दिनों तक फेसबुक पर बातचीत चलती रही। बताया जा रहा है कि महिला ने उसे मिलने के लिए राजस्थान क्षेत्र में बुलाया। उधर, महिला अपने पति को यह कहकर घर से निकली कि वह नजदीक के गांव में अपनी बहन से मिलने जा रही है। लेकिन वापस घर न आने पर पति ने जब उसकी बहन के यहां संपर्क किया तो जवाब मिला कि वह यहां नहीं आई। जबकि महिला का मोबाइल बंद मिला। 2-3 दिन बाद महिला नहीं मिली तो पति ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद राजस्थान पुलिस ने महिला की कॉल डिटेल निकलाते हुए उसकी मोबाइल लोकेशन चेक की। जांच में लोकेशन सिरसा जिले के ओढां क्षेत्र की मिली। पुलिस ने महिला के पति व अन्य की मदद से जांच के उपरांत महिला को ओढां थाना क्षेत्र के एक गांव से उसके प्रेमी के घर से बरामद कर लिया। पुलिस युवक व महिला को थाने मेें ले आई। जहां महिला ने युवक के साथ ही रहने की जिद्द की। महिला के पति ने बताया कि वह मजदूरी करता है और उसकी चार लड़कियां व एक लड़का है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed