फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cricket trials held at Shaheed Bhagat Singh Stadium, 32 players selected

Sirsa News: शहीद भगत सिंह स्टेडियम में हुए क्रिकेट ट्रायल, 32 खिलाड़ी चयनित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Cricket trials held at Shaheed Bhagat Singh Stadium, 32 players selected
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला स्पोर्टस अ​धिकारी शमशेर सिंह ​खिलाड़ियों का परिचय लते हुए।
सिरसा। प्रदेश में पहली बार क्रिकेट ट्रायल के महाकुंभ का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में रविवार को शहीद भगत स्टेडियम में राज्यस्तरीय महाकुंभ के अंतर्गत क्रिकेट के ट्रायल हुए। इनमें लड़के और लड़कियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जिलेभर से 80 से अधिक खिलाड़ियों ने ट्रायल में भाग लिया। जिसमें से 32 खिलाड़ियों का ट्रायल के दौरान चयन हुआ। इनमें 16 लड़कियां और 16 लड़के हैं।
विज्ञापन

शहीद भगत सिंह स्टेडियम में सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक क्रिकेट ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें जिलेभर से युवक व युवतियों ने क्रिकेट के ट्रायल दिए। धुंध और ठंड के बावजूद जिले भर से खिलाड़ी सुबह 9 बजे ही स्टेडियम पहुंचना शुरू हो गए थे। खेल विभाग की ओर से आने वाले खिलाड़ियों के दस्तावेजों की जांच की गई। ताकि बाद में दस्तावेजों को लेकर कोई विवाद की स्थिति पैदा न हो। क्रिकेट ट्रायल के दौरान जिला खेल अधिकारी शमशेर सिंह खिलाड़ियों के बीच मौजूद रहे। जिससे कोई परेशानी आने पर तुंरत उसका समाधान किया जा सके। अधिकारी ने खिलाड़ियों का परिचय लिया और उनका हौसला बढ़ाया। जिला खेल अधिकारी ने कहा कि खेल युवाओं के लिए आज के समय में बहुत जरूरी है। एक तरफ जहां खेलों से मन और स्वास्थ्य सही रहता है वहीं दूसरी ओर खेलों से हम अपना करियर बना सकते हैं। पहले के समय में होता था कि खेलो को जीवनयापन के लिए सही नहीं माना जाता था। लेकिन आज के समय में बहुत बढ़िया कॅरियर बना सकता है।
विज्ञापन

---


क्रिकेट ट्रायल में शहर की तुलना में ग्रामीण युवतियां आगे
शहीद भगत सिंह स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट ट्रायल में 80 से ज्यादा खिलाड़ियों ने अपने ट्रायल दिए। इनमें से 50 से अधिक लड़कों और 30 से अधिक लड़कियाें ने ट्रायल दिए। इनमें से सभी लड़कियां ग्रामीण क्षेत्र की आईं। शहरी क्षेत्र की एक भी लड़की ने क्रिकेट के लिए ट्रायल नहीं दिया। वहीं लड़कों की बात करें तो इसपर शहरी लड़कों ने क्रिकेट में सबसे अधिक अपनी दिलचस्पी दिखाई। सबसे अधिक लड़के शहीद भगत सिंह स्टेडियम और शाह सतनाम खेल ग्राउंड में अभ्यास कर रहे लड़कों ने क्रिकेट के लिए ट्रायल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
इस पहली बार होंगे महाकुंभ के लिए ट्रायल
हर साल राज्य स्तर पर खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है। जिसमें 22 खेलों के लिए हरियाणा भर से खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए जाते हैं। पहली बार इस बार क्रिकेट को राज्यस्तरीय खेलों में शामिल किया गया है। जिसके चलते जिले में भी पहली बार क्रिकेट के ट्रायल हुए हैं। विभाग अधिकारियों के अनुसार पहली बार हुए ट्रायल में जिले से खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। उम्मीद है कि इस बार जिला का क्रिकेट में गोल्ड आएगा।

------------------
क्रिकेट में युवाओं का रुझान अच्छा है। जिलेभर से 80 से ज्यादा खिलाड़ियों ने क्रिकेट ट्रायल रविवार को दिए हैं। जिसमें से 16 लड़कियां और 16 लड़कों का चयन किया गया। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तर की प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे।

- शंकर सैनी, क्रिकेट कोच, शहीद भगत सिंह स्टेडियम सिरसा

---------------

समय-समय पर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए स्टेडियम में खेलों का आयोजन किया जाता है। जिला के खिलाड़ियों में काफी उत्साह और जोश है। सिरसा के बहुत से खिलाड़ी जिला से लेकर अंतरराष्ट्रीय लेवल तक अपनी पहचान बना चुके हैं। उम्मीद है इस महाकुंभ में भी खिलाड़ी जीतकर ही वापस लौटेंगे।
-शमशेर सिंह, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed