फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Crack in Khedi Minor, 10 acres of crop submerged, track repaired after two hours

Sirsa News: खेड़ी माइनर में दरार, 10 एकड़ फसल जलमग्न, दो घंटे बाद पटरी को बांधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jul 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Crack in Khedi Minor, 10 acres of crop submerged, track repaired after two hours
 टूटी नहर के बांध को बांधते हुए किसान।
चोपटा। गांव कुम्हारिया और खेड़ी के बीच खेतों में खेड़ी माइनर नहर में दरार आ गई। किसान जगदीश के खेत से होकर गुजर रही नहर सोमवार को अचानक टूट गई। इससे किसानों की करीब 10 एकड़ फसल जलमग्न हो गई। ग्वार, मूंगफली और नरमे की फसलों को नुकसान हुआ है। हालांकि, करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से नहर की पटरी को बांध दिया गया।
विज्ञापन

फिलहाल सिंचाई जल की आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई है। किसान सत्यनारायण, मंजीत और राज कुमार ने बताया कि जैसे ही खेतों में पानी भरना शुरू हुआ। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत सिंचाई विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर मनजीत बेनीवाल मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।
विज्ञापन

जेसीबी की मदद से भरी दरार

नहर में दरार की स्थिति को देखते हुए जेई मनजीत बेनीवाल, बेलदार कपिल कुमार और अमित कुमार ने मौके पर ही कार्य शुरू करवाया। जेसीबी मशीन की सहायता से नहर की दरार को भरने का कार्य शुरू किया गया, जो करीब दो घंटे की मेहनत के बाद पूरा हुआ। किसानों ने बताया कि खेड़ी माइनर नहर का यह हिस्सा नहर का अंतिम छोर है। इससे इसकी चौड़ाई कम है और पानी का दबाव भी कम होता है। इसी कारण नहर में आई दरार को समय रहते ठीक किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



----------कुम्हारिया और गांव खेड़ी के बीच खेतों में खेड़ी माइनर नहर टूटने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सिंचाई विभाग की ओर से मौके पर जाकर नहर की दरार को पाटने का काम शुरू कर दिया गया। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद जेसीबी की सहायता से नहर के लीकेज को रोक दिया गया। फिलहाल सिंचाई जल की आपूर्ति फिर से बहाल कर दी गई है। - मनजीत बेनीवाल, जेई, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article