फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cps, Haryana, Meeting, Kasht nivaran, Kamal Gupta, BJP, Farmers

सीपीएस से बोले लोग, न्याय नहीं कर सकते तो बैठकों का ड्रामा क्यों

Fri, 11 Nov 2016 12:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 11 Nov 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
Cps, Haryana, Meeting, Kasht nivaran, Kamal Gupta, BJP, Farmers
कष्‍ट ‌निवारण्‍ा समि‌ति - फोटो : Bureau

जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक वीरवार को स्थानीय पंचायत भवन में डॉ. कमल गुप्ता मुख्य संसदीय सचिव स्वास्थ्य विभाग हरियाणा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें 17 शिकायतों में से नौ का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया जबकि आठ का अगली बैठक तक समाधान करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


इस दौरान जब सीपीएस ने फूलकां के ग्रामीणों की शिकायत को फाइल करने का आदेश दिया तो शिकायत कर्ताओं ने कहा कि जब मीटिंग में न्याय नहीं कर सकते तो ऐसी बैठकों के आयोजन का ड्रामा कर लोगों को क्यों गुमराह किया जा रहा है। इस पर मंत्री ने नाराज होते हुए बाहर जाने को कहा। इस बीच पुलिसकर्मी उन्हें पकड़कर बाहर ले गए।
विज्ञापन


एसडीएम द्वारा शिकायतकर्ता को धमकाने के मामले की जांच मंत्री ने एडीसी को सौंपते हुए रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने निर्देश दिया। दूसरी ओर बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता को आदेश दिया कि तीन माह के भीतर खराब मीटर ठीक न हुए तो संबधित अधिकारी पर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में पहली शिकायत दलीप सिंह निवासी नाईवाला की रखी गई जिसमें कहा गया कि शिकायतकर्ता को बेटा रविदास राज मिस्त्री रामु के साथ संदीप के मुर्गा फार्म में मजदूरी का काम कर रहा था। मालिक ने मोबाइल चोरी का आरोप लगा कर उनके बेटे की पिटाई की थी पर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इस बारे में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जांच पड़ताल कर उचित कार्यवाही की गई है तो मुख्य संसदीय सचिव ने उसे समाधान होने पर फाइल करने के निर्देश दिए। सुमित्रा बाई विधवा निवासी पनीहारी की शिकायत को समाधान होने पर फाइल करने के निर्देश दिए। इसके अलावा 15 और शिकायतें सीपीएस के समक्ष रखी गईं।

इस अवसर पर उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़, पुलिस अधीक्षक सतेंद्र गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त  अजय सिंह तोमर, एसडीएम डबवाली संगीता तेत्रवाल, एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया, एसडीएम सिरसा परमजीत सिंह चहल, नगराधीश डॉ. वेद प्रकाश बेनीवाल, महिला विकास निगम हरियाणा  की अध्यक्षा रेणू शर्मा, माटी कला बोर्ड हरियाणा के अध्यक्ष गुरदेव सिंह राही, जिलाध्यक्ष भाजपा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, पूर्व विधायक मनीराम  केहरवाला, जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति के सदस्य डॉ. वेद बेनीवाल, देवकुमार शर्मा,  रोहताश जांगड़ा, राजबीर गोदारा, हनुमान कुंड्डु,  एडवोकेट केएस. चहल सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

मीटर ठीक करने की जिम्मेदारी किसकी
सुनीता रानी निवासी भगत सिंह कॉलोनी बरनाला रोड सिरसा ने बिजली निगम से संबंधित शिकायत रखते हुए कहा कि वह किराये के मकान में रहती है। मीटर खराब होने की शिकायत की पर ठीक नहीं हुआ और बाद में 12323 रुपये का बिल भेज दिया। इस पर जांच अधिकारी अधीक्षण अभियंता आरके वर्मा ने कहा कि अब बिल ठीक कर दिया गया पर बकाया मिलाकर बिल 13 हजार से अधिक है। इस पर सीपीएस ने एसई से पूछा कि छह माह से मीटर बंद रहा तो उस पर एक्शन क्यों नहीं हुआ। मैं बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से खुश नहीं हूं, पिछले दिनों मैंने अचानक दौरा तो पता चला कि साल भर से मीटर खराब है और औसत रीडिंग भेजी जा रही है आखिर मीटर ठीक कराने की जिम्मेदारी किसकी है। इस पर एसई ने कहा कि जिले में तीन लाख 15 हजार उपभोक्ता है ऊपर से नई नई योजनाएं आती हैं सभी पर ध्यान नहीं दिया जा सकता। इस पर सीपीएस ने एसई को कहा कि वे स्वयं जांच करेें और देखें कि तीन माह से खराब मीटर क्यों ठीक नहीं हुए हैं। जो भी इसके लिए दोषी है उन पर कार्रवाई की जाए।  

शिकायतकर्ता ने लगाया एसडीएम पर धमकाने का आरोप
मलकीत सिंह निवासी भडोलियांवाली की शिकायत थी कि उसने जमीन ठेके पर थी जब फसल पककर तैयार हुई तो जमीन मालिक फसल काट कर ले गए। रानियां पुलिस से शिकायत की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। इस मामले की जांच कर रहे एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया ने कहा कि वे समिति सदस्यों के साथ गए थे। दोनों पक्षों को सुना पर मामला पुलिस के स्तर का था। इस पर शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि प्रशासन उन पर बेवजह दबाव बना रहा है। एसडीएम ऐलनाबाद ने उसे धमकी दी कि अगर ज्यादा बोला तो अदालत में जज उनका दोस्त है उससे कह दूंगा। सीपीएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए जांच में शामिल सदस्य बलवान जांगड़ा से पूछा। सीपीएस ने एडीसी अजय कुमार तोमर को इस मामले की जांच कर रिपोर्ट अगली बैठक में पेश करने को कहा।   

अगर न्याय नहीं दे सकते तो फांसी पर चढ़ा दो
भीम सैन, नौरंग निवासी गांव फूलकां की बायोवेस्ट की फैक्ट्री से प्रदूषण फैलने की शिकायत पर जांच अधिकारी एसडीएम ऐलनाबाद प्रदीप दहिया ने कहा कि मौके पर समिति के दो सदस्यों डॉ. वेद बैनीवील और प्रदीप रातुसरिया के साथ फैक्टरी को चलाकर देखा तो प्रदूषण जैसा कुछ नहीं था। इस पर सीपीएस ने दोनों सदस्यों से भी जानकारी ली। जिन्होंने एसडीएम की रिपोर्ट की पुष्टि की। इस पर उन्होंने इस शिकायत को फाइल करने को कहा। इतने पर शिकायतकर्ता और उनके साथ आए ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने ऊंची आवाज में कहा कि जब किसान खेत में पराली जलाता है तो प्रदूषण होता है और प्रशासन जुर्माना भी करता है पर जब बायोवेस्ट जलाया जाता है तो प्रदूषण नहीं होता। शिकायतकर्ता ने सीपीएस से कहा कि अगर न्याय नहीं दे सकते तो फांसी पर चढ़ा दो। दूसरे ने कहा कि बैठक के नाम पर ड्रामा क्यों किया जा रहा है। इस पर सीपीएस ने उन्हें सभागार से बाहर जाने को कहा। इसके बाद पुलिस ने उन्हें पकड़कर सभागार से बाहर किया।

श्रीमान जी ये समस्या तो पूरे हरियाणा की है : एक्सईएन
खारियां निवासी महेंद्र जांगड़ा ने शिकायत रखी कि खारियां में सिरसा ढूंढियावाली मार्ग पर दुकानदारों ने अवैध कब्जा किया हुआ है जिससे हर व्यक्ति को परेशान होती है। इस अवैध कब्जे को हटाया जाए। इस शिकायत के जांच अधिकारी लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़क के कार्यकारी अभियंता ने सीपीएस से कहा कि श्रीमान ये समस्या पूरे प्रदेश की है। सड़क ग्राम सभा क्षेत्र में है ऐसे में ग्राम पंचायत, पंचायत अधिनियम के तहत कार्रवाई कर अवैध कब्जे हटा सकती है। इस पर सीपीएस ने कहा कि नियम के तहत अवैध कब्जे हटवाए जाएं। पूरे प्रदेश में क्या हो रहा है, ये बताकर बचा नहीं जा सकता। कार्य न करने वाले अधिकारी को गिल्टी फील होनी चाहिए कि वह दोषी है।


धांधली पर 15 दिन में मांगी रिपोर्ट
भजन लाल गांव छतरियां की शिकायत थी की पूर्व सरपंच द्वारा गांव के विकास कार्यों में की गई धांधली की राशि से जमीन खरीदी गई और अन्य विकास कार्यों में सरकार  द्वारा पास की गई ग्रांट का दुरुपयोग किया गया। इस बारे जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी द्वारा जांच पड़ताल करने के लिए मुख्य संसदीय सचिव से 15 दिन का  ओर समय मांगने पर मुख्य संसदीय सचिव ने अगली बैठक में रखने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed