{"_id":"6091a1b58ebc3e82aa0ebe60","slug":"covid-vaccination-sirsa-news-rtk607204319","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोवि शील्ड इंजेक्शन लगवाने उमड़े लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोवि शील्ड इंजेक्शन लगवाने उमड़े लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब 18 से 44 और 45 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंगलवार को जिले के 35 केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन प्रक्रिया चलाई गई। इस दौरान 3939 लाभार्थी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए केंद्रों पर पहुंचे।
मंगलवार को 18 से 44 वर्ष वाले 2721 लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। जबकि 45 से अधिक आयु वाले 324 ने पहली डोज और 404 लाभार्थियों ने वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई। कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले लाभार्थियों को कोविन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा,जिसके पश्चात लाभार्थियों को पोर्टल से ही वैक्सीन लगवाने की जानकारी मिलेगी। विभाग की ओर से अब तक 194778 लाभार्थियों को कोरोन वैक्सीन लगाई गई है। जिनमें से 157437 लाभार्थियों को पहले और 37341 लाभार्थियों को दूसरी डोज लगाई गई है।
इस तरह से लाभार्थी पोर्टल पर कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन
कोरोना वैक्सीन लगवाने से पहले लाभार्थियों को कोविन पोर्टल खोल रजिस्ट्रेशन का विकल्प चुनना होगा। जिसके पश्चात मोबाइल नंबर दर्ज कर गेट ओटीपी पर क्लिक करना होगा। मोबाइल नंबर पर ओटीपी का मैसेज आएगा जिसके दो मिनट के अंदर ही पोर्टल पर दर्ज करना होगा। ओटीपी भरने के बाद नया पेज खुलेगा और जिसके पश्चात लाभार्थी को इसमें अपनी जानकारी दर्ज करनी होगी। जिसके पश्चात स्थान का विकल्प दिया जाएगा जिनमें से लाभार्थी नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र की जानकारी दर्ज कर सकता है। सेंटर चुनने के बाद लाभार्थी समय स्लॉट ले सकता है और समय अनुसार केंद्र में पहुंच वैक्सीन लगवा सकता है।
विज्ञापन
18 से अधिक आयु वाले सभी लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 18 से अधिक आयु वाले लाभार्थियों को कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना होगा । जिसके पश्चात लाभार्थी केंद्र पर नंबर अनुसार पहुंच सकता है।
डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी