फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Courier boy removed mobile from parcel and inserted dummy mobile

Sirsa News: कोरियर ब्वाॅय ने पार्सल से मोबाइल निकालकर डाला डमी मोबाइल

Thu, 18 May 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 18 May 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Courier boy removed mobile from parcel and inserted dummy mobile
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। अमेजन डॉट इन कंपनी के कोरियर ब्वाॅय द्वारा पार्सल में आए मोबाइल को निकालकर डमी मोबाइल उपभोक्ता को देने के मामले में पुलिस ने कंपनी के मैनेजर की शिकायत पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

पुलिस को दी शिकायत में मैनेजर पलवल के राजीव नगर निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि जगदंबे पेपर मिल के पास उनका कार्यालय है। उसके पास गांव चौटाला निवासी रजत डिलीवरी ब्वाॅय के तौर पर काम करता है। उसने बताया कि 23 मार्च को उसने रजत को कई पार्सल दिए थे, जिनमें महंगे मोबाइल थे। रजत ने रास्ते में असली मोबाइल निकाल लिए और उनकी जगह नकली मोबाइल डालकर पार्सल उपभोक्ताओं को थमा दिए। पार्सल खोलने पर उपभोक्ताओं को पता चला, जिस पर उसके पास फोन भी आए। उसने कई बार रजत को फोन किया। पहले तो वह टालमटोल करता रहा, लेकिन अब उसने फोन भी बंद कर लिया। जिस पर उसने तुरंत पुलिस को इस संबंधी सूचित किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed