फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Couple resident of Peeranwali arrested with 200 grams of heroin

Sirsa News: पीरांवाली निवासी दंपती को 200 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Oct 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
Couple resident of Peeranwali arrested with 200 grams of heroin
सिरसा। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा टीम ने गांव मीरपुर एनएच-9 डबवाली रोड क्षेत्र से करीब 20 लाख रुपये की 200 ग्राम हेरोइन सहित पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक प्रेम कुमार ने बताया कि लोगों की पहचान रूप सिंह व प्रमजीत उर्फ पिंकी निवासी गांव पीरांवाली, जिला हिसार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

लोगो के खिलाफ थाना सदर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है। सेल प्रभारी ने बताया कि एंटी नारकोटिक्स सेल टीम गश्त के दौरान डबवाली रोड गांव मीरपुर, हनुमान मंदिर क्षेत्र में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस को सामने से महिला सहित एक व्यक्ति आते दिखाई दिया। उक्त लोगों ने अचानक अपने सामने पुलिस को देखकर घबरा गए और भागने का प्रयास किया। पुलिस ने शक के आधार पर उक्त युवक व महिला को काबू कर तलाशी ली तो उनके कब्जे से 200 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed