फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Councillor accused of getting the agendas passed in wrong manner, submitted memorandum to the secretary

Sirsa News: पार्षद ने एजेंडों को गलत तरीके से पास करवाने का लगाया आरोप, सचिव को सौंपा ज्ञापन

Tue, 18 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 18 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Councillor accused of getting the agendas passed in wrong manner, submitted memorandum to the secretary
ऐलनाबाद में नगरपालिका के सचिव को ज्ञापन सौंपते हुए पार्षद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ऐलनाबाद। शहर के कई वार्डों के पार्षद व पार्षद प्रतिनिधि ने मंगलवार नगरपालिका सचिव को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने जनता के पैसे का दुरपयोग करने का आरोप लगाया है। पार्षदों ने नगरपालिका ऐलनाबाद में तैयार किए गए एजेंडों के तरीके पर सवाल उठाएं हैं। नगरपालिका चेयरमैन पर उन्हें गुमराह करने का आरोप लगाया है।

पार्षद वैद सैनी, पार्षद संदीप घोडेला, पार्षद प्रतिनिधि महिपाल शर्मा ने बताया कि अध्यक्ष ने कहा था कि शहर में पार्किंग और ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए फुटपाथ का निर्माण करवाया जाएगा। वहां पर बनी नाली को बंद करवा दिया जाएगा, लेकिन अब नाली का निर्माण ही नगर पालिका प्रशासन द्वारा करवाया जा रहा है। नगरपालिका ने पिछला बजट 27 करोड़ 46 लाख 47 हजार रुपये का पास किया था। जो बहुत कम था। बजट में नगरपालिका ने कॉपी किताब व स्टेशनरी पर 2413272 रुपये खर्च दिखाया था। उन्होंने कहा कि नगरपालिका के बजट में विकास कार्यों पर कम खर्च किया गया है, जबकि सरकारी कार्यालय पर खर्च ज्यादा है।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि किसी भी बैठक में फूड प्लाजा को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई। बैठक के बाद एजेंडे में फूड प्लाजा को शामिल कर दिया गया। उसकी बोली करवाने की बात कहीं।हमारी मांग है कि बोली करवाई जाए, लेकिन उसका पूरे शहर को पता होना चाहिए। इसलिए हमने उसका कैंसिल करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

एजेंडे पार्षदों के घर जाते हैं। कुछ एजेंडे सरकार से आते हैं। एजेंडे पर सात दिन का समय होता है। हर एजेंडे पर विचार विमर्श किया जाता है। किसी भी पार्षद ने नगरपालिका में किसी हेतु अगर कोई प्रस्ताव दिया है तो उसे पूरा किया गया है। बजट पर खर्च हुए एक-एक रुपये का हिसाब है जो पार्षद नगरपालिका में कभी भी जांच सकते हैं।




राम सिंह सौलंकी, चेयरमैन नगरपालिका

---







कोटस्

पार्षदों ने ज्ञापन सौंपा है, इस पर विचार किया जाएगा। प्रधान व पार्षदों को लेटर जारी कर सूचित कर दिया गया है कि बैठक में सभी पार्षद अपने अपने वार्ड के होने वाले विकास कार्यों की लिखित में सूची दे। जिसे बैठक में पास किया जाएगा। नगरपालिका में जो एजेंडे पास होते है वह सभी कोरम के हिसाब से पास होते है हर कोरम पर पार्षदों के हस्ताक्षर होते है। तभी उन्हें पास किया जाता है। - रविंद्र सिंह, सचिव नगरपालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed