फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corporation caught electricity theft by running a search campaign, fined Rs 5 lakh 14 thousand

निगम ने सर्च अभियान चलाकर पकड़ी बिजली चोरी, किया 5 लाख 14 हजार रुपये का जुर्माना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Corporation caught electricity theft by running a search campaign, fined Rs 5 lakh 14 thousand
सिरसा। बिजली निगम की टीम ने मंगलवार को सर्च अभियान चला ऐलनाबाद से चार स्थानों से बिजली की चोरी पकड़ी है। बिजली चोरी करने पर उपभोक्ताओं को अधिकारियों ने 5 लाख 14 हजार का जुर्माना लगाया गया है। इसमें एक उपभोक्ता को ही 4 लाख 88 हजार का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

पिछले 7 माह से बिजली निगम द्वारा सर्च अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें बिजली चोरी करने वालों पर नकेल कसी जा रही है। उपभोक्ताओं द्वारा की जा रही बिजली की चोरियों को बिजली निगम द्वारा समय-समय पर अभियान चलाकर पकड़ा जा रहा है। निगम की टीम ने अभियान के दौरान एक दुकान, एक उद्योग व एक घर से बिजली की चोरी पकड़ी। पकड़ी गई तीनों चोरियों में कुल 5 लाख 14 हजार की राशि का जुर्माना लगाया। निगम द्वारा सुबह 5 बजे से लेकर 10 बजे तक अभियान चलाया गया है। जिसमें एक टीम में 7 सदस्यों ने शहर में 5 घंटे का अभियान चलाया। एक उपभोक्ताओं द्वारा कुंडी लगा चोरी की जा रही थी। टीम द्वारा पकड़े गए मामले में उपभोक्ता द्वारा लिए गए कनेक्शन से अतिरिक्त साढ़े 11 किलोवाट का लोड बढ़ाया गया था।
विज्ञापन

पहले भी पकड़ी जा चुकी है चोरियां
बिजली निगम द्वारा सर्च अभियान चलाकर बिना किसी सूचना के बिजली की चोरियों को पकड़ा जा रहा है। अभियान के दौरान पिछले 7 महीनों में बिजली निगम ने चोरी के कुल 1329 मामले पकड़े हैं। बिजली चोरों पर तीन करोड़ 26 लाख 43 हजार 444 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस जुर्माने से निगम ने एक करोड़ 86 लाख 5011 का जुर्माना वसूल लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐलनाबाद सब डिविजन में मंगलवार बिजली निगम की एक टीम ने सर्च अभियान के दौरान कुल तीन चोरियां पकड़ी है। जिसमें कुल 5 लाख 14 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया गया है। अभियान सुबह 5 से लेकर 10 बजे तक पूरे शहर में चलाया गया है।
-अंकित कंबोज, एसडीओ, बिजली निगम, ऐलनाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed