फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona vaccination,stock nill sirsa news

फिर खत्म हुआ वैक्सीन का स्टॉक, शनिवार को 1935 को लगा टीका

Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination,stock nill sirsa news
स्वास्थ्य विभाग के पास दो दिन पहले पहुंची छह हजार वैक्सीन की डोज अब खत्म हो चुकी है। जिसके पश्चात रविवार को जिले में वैक्सीनेशन अभियान नहीं चलाया जाएगा। विभाग की ओर से मुख्यालय को पत्र लिखकर वैक्सीन के स्टॉक की मांग की गई लेकिन दो दिनों तक वैक्सीन पहुंचने की कोई उम्मीद नहीं है। शनिवार को 14 केंद्रों पर 1935 लाभार्थियों को वैक्सीन की डोज लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं, शहीद भगत सिंह स्टेडियम में जिला रेडक्रॉस सोसाएटी व स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगाए गए शिविर में 162 लाभार्थियों ने वैक्सीन की डोज लगवाई है। उपायुक्त अनीश यादव ने शिविर का निरीक्षण किया और लाभार्थियों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि वह अपने आसपास के लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करें। ताकि जिले में सभी लाभार्थियों को वैक्सीन लगाई जा सके और कोरोना को मात दी जा सके। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसाएटी के सचिव लाल बहादुर बैनीवाल, सहायक पवन राणा, अश्वनी शर्मा, राहुल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed