फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Corona knocking fast again, 16 people including 21-year-old youth infected

Sirsa News: तेजी से फिर दस्तक दे रहा कोरोना, 21 वर्षीय युवक सहित 16 लोग संक्रमित

Wed, 19 Apr 2023 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 19 Apr 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona knocking fast again, 16 people including 21-year-old youth infected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिले में कोरोना फिर तेजी से दस्तक दे रहा है, लेकिन इसकी रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन के पास कोई योजना नहीं है। सार्वजनिक स्थानों और सरकारी कार्यालयों में लोग बिना मास्क व सामाजिक दूरी का पालन नहीं कर रहे हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कोई सख्ती नहीं बरती जा रही है। मंगलवार को जिले में 22 वर्षीय युवक सहित 16 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पांच संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 164 लोगों के सैंपल एकत्र किए गए हैं। जिले में अब 31 मरीज सक्रिय हैं। मंगलवार को सिरसा में छह, डबवाली में एक, कालांवाली में एक, ओढां में तीन, माधोसिंघाना में एक, रानियां में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना के हर रोज बढ़ते मामलों के कारण स्वास्थ्य विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। जिले की रिकवरी दर 98.31 फीसदी है जबकि पॉजिटिव दर 12.8 फीसदी तक पहुंच गई है। वहीं डॉक्टर्स को कहना है कि वायरल फैलने के कारण ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन



कागजों में ही सख्ती के लिए आदेश, नहीं हो रहा नियमों का पालन
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर सरकार ने करीब 15 दिन पहले मास्क पहनना और सामाजिक दूरी के नियम का पालन करने को लेकर निर्देश जारी किए थे। इसके बाद भी जिले में लोग न तो मास्क का इस्तेमाल करते हुए दिखाई दे रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का। शहर के नागरिक अस्पताल, बस स्टैंड सहित सरकारी कार्यालयों में भी लोग नियमों का पालन नहीं रहे हैं। अधिकारियों व कर्मचारी भी नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन से चार दिनों में स्वस्थ हो रहे हैं संक्रमित
ज्यादातर कोरोना संक्रमित को विभाग की ओर से होम आइसोलेट किया जा रहा है। तीन से चार दिनों में ही मरीज स्वस्थ हो रहे हैं। जिले में अभी 30 से अधिक आयु वाले लोग ही कोरोना चपेट में आ रहे हैं। संक्रमित में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण हैं। इसके चलते विभाग ने नागरिक अस्पताल में फिजिशियन की ओपीडी में पहुंचने वाले सभी मरीजों के सैंपल लेने अनिवार्य किया है। हालांकि इसका भी सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है।



जिले में 22 वर्षीय युवक सहित 16 मरीज संक्रमित मिले हैं। सभी मरीजों में खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षण मिले है। वायरल फैलने के कारण ज्यादा लोग कोरोना की चपेट में आ रहे है। लोग मास्क व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। कोई भी व्यक्ति खांसी व जुकाम से पीड़ित है तो वह कोरोना जांच अवश्य करवाएं। -डॉ. हरसिमरण सिंह, जिला मलेरिया अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed