फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona infected two people dead and found 97 positive

सिरसा में कोरोना से दो की मौत, 97 नए संक्रमित मिले

Tue, 10 Nov 2020 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
corona infected two people dead and found  97 positive
सोमवार को कोरोना से संक्रमित दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चत्तरगढ़पट्टी निवासी 76 वर्षीय एक वृद्ध और रानियां चुंगी निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत शामिल है। वहीं सोमवार को 97 नए केस भी सामने आए है। जिला में अब कोरोना से मरने वालों की संख्या 84 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिले में सोमवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति चतरगढ़ पट्टी का 76 वर्षीय अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में भर्ती थी। उसे बुखार के कारण भर्ती करवाया गया था। वहीं 40 वर्षीय रानियां चुंगी निवासी हिसार के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ गया। सोमवार को जिले में 97 नए केस सामने आए है। नए मिले संक्रमितों में सिरसा अर्बन में 57, डबवाली में 16, ऐलनाबाद में 5, कालांवाली में 6, ओढां में एक, नाथूसरी चोपटा में 4, माधोसिंघाना में दो, रानियां में 3, चौटाला में दो और बड़ागुढ़ा में एक शामिल हैं। बतां दे कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अब तक एक लाख 16 हजार 102 सैंपल लिए जा चुके है, जिसमें से 5.19 प्रतिशत की दर से 6031 केस पॉजिटिव मिल चुके है। अब तक 5317 मरीज स्वस्थ होने पर घर जा चुके हैं। सोमवार को 72 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब जिला में 630 सक्रिय केस है, जिनका अस्पताल व घर पर उपचार किया जा रहा है। जिला की रिकवरी रेट 88.16 प्रतिशत है, जबकि देश की औसतन रिकवरी रेट 92 प्रतिशत पहुंची हुई है। ऐसे में सिरसा वासियों को कोरोना के प्रति अधिक सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed