फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona infected 55 years old man dead and found 17 positive

कोरोना से 55 वर्षीय व्यक्ति की अग्रोहा में मौत, 17 संक्रमित मिले

Thu, 13 Aug 2020 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
corona infected 55 years old man dead and found 17 positive
corona infected 55 years old man dead and found 17 positive - फोटो : Sirsa
जिले में कोरोना से संक्रमित 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जिले में कोरोना से ये सातवीं मौत है। वहीं वीरवार को 17 नए संक्रमित भी मिले हैं। जिले में संक्रमितों का आंकड़ा अब 706 पहुंच गया है। जिनमें से 339 केस अभी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ सुरेंद्र नैन ने बताया किशहर के ग्लोबल स्पेस में रहने वाले 55 वर्षीय व्यक्ति की बुधवार देर रात कोरोना से मौत हो गई। उसे सिविल अस्पताल में 28 जुलाई को लाया गया था। लेकिन उसकी शुगर अनियंत्रित होने व उच्च रक्तचाप की वजह से उसकी स्थिति बिगड़ गई तो उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया गया। लेकिन उसकी स्थिति बिगड़ी गई और बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। वीरवार को व्यक्ति के पारिवारिक सदस्यों ने शव का शिवपुरी में अंतिम दर्शन किए। पारिवारिक सदस्यों ने शव को देखने की इच्छा जताई, लेकिन डॉ. आरके दहिया ने उन्हें कहा कि वे आप लोग दूर ही रहें। नगर परिषद के सेनेटरी विभाग के कर्मचारी धर्मेंद्र फौजी और सफाई दरोगा विनोद की अगुवाई में चार प्रशिक्षित कर्मचारियों ने पीपीई किट पहनकर उनका अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन

इन जगहों से मिले संक्रमित
सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि वीरवार को मिले संक्रमितों में एक राम कॉलोनी से, एक डबवाली से, दो सरकुलर रोड सिरसा से, एक कालांवाली, दो खन्ना कॉलोनी, एक मुल्तानी कॉलोनी व एक अन्य सिरसा से ही शामिल हैं। वहीं देर रात आई रिपोर्ट में एडिशनल अनाज मंडी में दो, हिसार रोड का एक, कोर्ट कॉलोनी का एक, अग्रवाल कॅालोनी का एक, डबवाली के वार्ड नंबर दो और भिवानी जेल का कैदी 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव मिला। यह सिरसा के मोहल्ला जेल ग्राउंड में रहता है। इसके अतिरिक्त कुल 14 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। जिले में अब कुल केस 706 पॉजिटिव है। जिसमें से 339 एक्टिव केस है। जबकि 360 केस ठीक हो चुके हैं। वहीं सात लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमितों की रिपोर्ट के बाद स्वास्थ्य व प्रशासनिक विभाग की टीमों ने मोर्चा संभाल लिया है। आसपास के इलाकों को सील कर दिया गया है। गलियों में सैनिटाइजेशन का छिड़काव किया जा रहा है।

13 प्रभावित क्षेत्र कंटेनमेंट जोन मुक्त
उपायुक्त रमेश चंद्र बिढान ने बताया कि जिला के विभिन्न 13 प्रभावित क्षेत्रों को निर्धारित अवधि के दौरान कोरोना फैलाव का कोई भी नया मामला न आने पर कंटेनमेंट जोन मुक्त कर दिया गया है। इनके साथ लगते क्षेत्र को भी बफर जोन मुक्त किया गया है। हालांकि अभी एहतियात के तौर पर क्षेत्र में मेडिकल टीम की तैनाती रखी गई है। कंटेनमेंट जोन की अवधि को 28 दिनों की बजाय 14 दिन कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि सिरसा के हुड्डा पार्ट-3 सेक्टर-20, वार्ड नंबर 24 गली कंचन एमसी वाली, वार्ड नंबर 11 प्रीत नगर बेगू रोड़ गली नंबर 9, वार्ड नंबर 5 गली किराना स्टोर वाली बरनाला रोड़ गली नंबर 3, वार्ड नंबर 1 सीडीएलयू कैंपस के पीछे नजदीक राजकीय स्कूल चत्तरगढ़ पट्टी, कालांवाली के वार्ड नंबर 8 गली सतपाल वाली, वार्ड नंबर 7 एमसी कॉलोनी नजदीक दास क्लॉथ हाउस मुख्य गली मुख्य गली, वार्ड नंबर 28 बी-ब्लॉक, वार्ड नंबर 30 ई-ब्लॉक गली रोहित पार्क वाली, वार्ड नंबर 12 प्रीत नगर गली नंबर 1 बेगू रोड़, वार्ड नंबर 6 नजदीक राजकीय प्राइमरी स्कूल, वार्ड नंबर 2 प्रेम नगर गली नंबर 1 गली सैनी धर्मशाला वाली व वार्ड नंबर 16 गली नंबर 1 गली तेलियांवाली में कोरोना संक्रमण के केस सामने आने पर जिला प्रशासन द्वारा कंटेनमेंट जोन व बफर जोन बनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed