{"_id":"5f64ff878ebc3e8b511392b8","slug":"corona-enfected-two-people-dead-121-positive-sirsa-news-rtk5742484121","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से और दो लोगों की मौत, 121 नए संक्रमित मरीज मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से और दो लोगों की मौत, 121 नए संक्रमित मरीज मिले
विज्ञापन
जिले में कोरोना मरीजों का आंकड़ा थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को कोरोना से दो व्यक्तियों की मौत हो गई तो वहीं देर शाम आई रिपोर्ट में 121 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। मृतक शहर के नोहरिया बाजार का रहने वाला है तथा दूसरा जिले के गांव लुदेसर का रहने वाला है। वहीं 35 लोग स्वस्थ हो कर घर लौट गए, जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 2843 हो गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम आई रिपोर्ट में 121 नए संक्रमित पाए गए हैं, संक्रमित मिलने वालों में 13 कालांवाली, ओढां, डबवाली, पक्का, सिरसा, चार माधोसिंघाना, चौटाला, अभोली, नोहरिया बाजार, खाटू श्याम कॉलोनी, तीन हुडा सेक्टर-20, जेजे कॉलोनी, सुलतानपुरिया, ब्लॉक, ईरा ग्रुप, फ्रेंड्स कॉलोनी, शिव चौक, मीरपुर, वैदवाला, सुभाष कॉलोनी, हुडा, नोहरिया बाजार, हुडा कॉलोनी, गोबिंद नगर, चौपड़ा वाली गली, सुरतगढ़िया बाजार, कीर्तिनगर, अग्रसेन कॉलोनी, सिरसा, मंगाला, सिरसा, वार्ड नंबर 7 डबवाली, राजीव नगर डबवाली, गांव दादू, खैरेकां, वार्ड नंबर 9 रानियां, सुरतगढिय़ा बाजार, चार ऐलनाबाद, नकौड़ा, तलवाड़ा झील, कीर्तिनगर, खैरेकां, कुक्कड़थाना, सेक्टर-20 हुडा, लक्ष्मणदास वाली गली, गोशाला रोड, गांव अबूबशहर, डबवाली, गांव चकराइयां, खुइयां मलकाना, गांव अलीकां, जंडवाला बिश्नोइयान, रानियां, रानियां चुंगी, ए ब्लॉक, कुकड़थाना, बाटा कॉलोनी, भादरा बाजार, घंटाघर चौक, ई ब्लॉक, सी ब्लॉक, शारणी, वार्ड 19, बरूवाली, पुलिस लाइन, मुल्तानी कॉलोनी और तीन सिरसा के मरीज शामिल हैं। वहीं शुक्रवार को 35 लोग स्वस्थ हो गए हैं, जिन्हें स्वास्थ्य विभाग ने होम क्वांरटीन कर दिया है।
जिले में अब तक 41 मरीजों की हो चुकी है मौत
जिले में अब तक कोरोना संक्रमण के कारण 41 लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट के अनुसार दो व्यक्तियों की मौत हुई है। इनमें एक नोहरिया बाजार का रहने वाला 56 वर्षीय व्यक्ति है, जिसे खांसी जुकाम के साथ सांस लेने में परेशानी की शिकायत होने पर 16 सितंबर को सिविल अस्पताल सिरसा में भर्ती करवाया था। जहां सेहत में सुधार न होने पर उक्त व्यक्ति को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया था। सिरसा से 17 सितंबर को एंबुलेंस अग्रोहा के लिए रवाना हुई और अग्रोहा पहुंचते ही व्यक्ति ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। वहीं जिले के गांव लुदेसर के रहने वाले 69 वर्षीय बुजुर्ग ने भी कोरोना के कारण दम तोड़ दिया है। जिनका नगर परिषद ने स्वास्थ्य विभाग की टीम की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार कोरोना नियमों के तहत करवा दिया गया।
विज्ञापन
कोट
शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 121 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं दो की मौत हुई है। जिले में संक्रमितों के आंकड़े के साथ मरने वालों का भी आंकड़ा बढ़ रहा है। जिस पर लोगों को सावधान होने की जरूरत है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।