फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   corona active case,sirsa news

भर्ती होने के लिए सिरसा के निजी अस्पतालों में पहुंच रहे दिल्ली और गाजियाबाद से मरीज

Mon, 26 Apr 2021 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
corona active case,sirsa news
दिल्ली और अन्य राज्यों में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद अब दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य राज्यों से मरीज सिरसा के निजी अस्पतालों में दाखिल हो रहे हैं। इसके कारण जिले के निजी अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की खपत पहले से अधिक हो चुकी है। सिरसा के निजी अस्पतालों में पांच से सात मरीज दिल्ली और अन्य राज्यों के हैं। जिनका इलाज सिरसा में चल रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम जयवीर यादव ने सोमवार को नागरिक अस्पताल व प्राइवेट कोविड अस्पतालों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अस्पतालों में प्रदान की जा रही सेवाओं, बेड की संख्या, ऑक्सीजन की जरूरत, वेंटिलेटर सहित अन्य संसाधनों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने इस बारे आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसडीएम जयवीर यादव ने कहा कि सिरसा में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। किसी भी प्रकार की कोई कमी नहीं है। पर्याप्त संख्या में बेड उपलब्ध है, ऑक्सीजन, वेंटिलेटर व अन्य संसाधनों की कोई कमी नहीं है। वहीं, सिरसा में दिल्ली, गाजियाबाद से मरीज भी पहुंचे हैं जो कि निजी अस्पतालों में दाखिल है।
विज्ञापन

हर रोज सिरसा पहुंच रहा ऑक्सीजन का टैंकर
सिरसा में ऑक्सीजन प्लांट शुरू होने के बाद अब हर रोज सिरसा में ऑक्सीजन का टैंकर पहुंच रहा है। हालांकि एक टैंकर में पहुंचने वाली ऑक्सीजन की खपत हर रोज हो रही है। अगले दिन दूसरा कैंटर ऑक्सीजन लेकर सिरसा में पहुंच रहा है। सोमवार को दोपहर बाद टैंकर साढ़े तीन टन ऑक्सीजन गैस लेकर सिरसा पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में जरूरत अनुसार हर रोज ऑक्सीजन की मात्रा पहुंच रही है। दिल्ली, गाजियाबाद और अन्य राज्यों के मरीज भी अस्पताल में भर्ती है। दिल्ली के मरीजों के भर्ती होने को लेकर भी फोन आ रहे हैं। वेंटिलेटर पहले से ही बुक होने के कारण मरीजों को भर्ती नहीं किया जा रहा।
- डॉ. अंजनी अग्रवाल, संजीवनी अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed