फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cooperate with the police to make society drug-free: DSP Sanjeev Kumar

समाज को नशा मुक्त करने के लिए पुलिस का करें सहयोग : डीएसपी संजीव कुमार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Jun 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Cooperate with the police to make society drug-free: DSP Sanjeev Kumar
सिरसा। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ऐलनाबाद के उप पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने शुक्रवार को विभिन्न गांवों में नशे और साइबर फ्रॉड के बारे में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। संजीव कुमार ने आम जनता से अपील की कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और समाज को नशे से मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें।
विज्ञापन

अभियान में गांव ढुढियांवाली, रोडी, रघुआना और नाथुसरी के निवासियों को नशे के दुष्परिणामों और साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताए। डीएसपी संजीव कुमार ने सरपंचों, पंचायत प्रतिनिधियों, विद्यार्थियोंए व्यापारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे अपने गांवों में कानून व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें। समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने और खासतौर पर युवाओं को इसके खतरों से बचाने के उद्देश्य से विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने गांवों, स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर लोगों से सीधा संवाद किया और नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने युवाओं को समझाया कि नशा केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए इस बुराई के खात्मे के लिए एकजुट होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साइबर अपराध से बचने के उपाय
- बैंक या अन्य संस्थानों से आने वाली कॉल्स पर कभी भी अपना ओटीपी, पासवर्ड या खाता संबंधी जानकारी साझा न करें।
- अज्ञात QR कोड स्कैन करने से बचें। भेजे गए कोड से आपका पैसा जमा नहीं होता, बल्कि निकाल लिया जाता है।
- अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन हमेशा सक्रिय रखें, जिससे आपकी जानकारी सुरक्षित रहे।
- अनजान लिंक, वेबसाइट्स या ईमेल्स पर क्लिक करने से पहले उनकी प्रमाणिकता की जांच जरूर करें।
- अगर आप साइबर अपराध का शिकार होते हैं तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed