फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contractor Subhash Murder Case: Refusal to take the body until the accused are arrested, crying sisters said - now who will take care of mom and dad

ठेकेदार सुभाष हत्याकांड : आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव उठाने से इन्कार, बिलखती बहनें बोलीं-अब मां-बाप की सेवा कौन करेगा

Wed, 07 Oct 2026 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 07 Oct 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
Contractor Subhash Murder Case: Refusal to take the body until the accused are arrested, crying sisters said - now who will take care of mom and dad
सुभाषचंद्र की बहन को ढांढस देतीं अन्य महिलाएं। संवाद 
सिरसा। राजस्थान सीमा से सटे गांव जमाल में मंगलवार को सोलर प्लांट में ठेकेदार सुभाष बेनीवाल की गोली मारकर हत्या के बाद बुधवार को भी तनाव बना रहा। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक शव का पोस्टमार्टम करवाने से इन्कार कर दिया। दिनभर डीएसपी और थाना प्रभारी परिजनों को समझाते रहे लेकिन परिजन मांगों पर अड़े रहे।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना दिया। पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उनका आरोप था कि समय रहते शिकायत पर कार्रवाई होती तो वारदात को रोका जा सकता था। वहीं मोर्चरी के बाहर परिवार की महिलाओं की चीख-पुकार मची रही। सुभाष की बहनें रोते-रोते कई बार बेहोश हुईं। होश में आने के बाद वे बुजुर्ग माता-पिता की चिंता में बार-बार यही कहती रहीं कि अब मां-बाप की सेवा कौन करेगा।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष यतिंद्र सिंह और अन्य नेताओं ने एसपी दीपक सहारण से मुलाकात की। उन्होंने निष्पक्ष जांच और हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसपी ने कहा कि विभिन्न टीमें जांच में जुटी हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि सुभाष ने चार-पांच दिन पहले डीएसपी से मिलकर हत्या की आशंका जताई थी। सुरक्षा और प्लांट में गोली चलाने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की थी। उनका आरोप है कि पुलिस ने शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया। ओमप्रकाश ने बताया कि गांव में कुछ दिनों से बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां सुभाष का पीछा कर रही थीं।
साथी ने बताया, गेट खोलकर की फायरिंग
वारदात के समय सुभाष के साथ मौजूद अनिकेत ने बताया कि वह लंबे समय से उसके साथ रह रहा था। घटना के दौरान एक गोली उसके कान को छूते हुए निकली। उसका आरोप है कि आरोपी लंबे समय से प्लांट पर कब्जा करने के इरादे से आते थे और पिस्तौल लहराते थे। चार-पांच दिन पहले प्लांट में गोली भी चलाई गई थी।
अनिकेत के अनुसार वारदात के समय सुभाष प्लांट के एक अधिकारी से फोन पर बात कर रहा था। तभी राहुल डूडी नामक आरोपी ने कार्यालय का गेट खोला और सुभाष पर फायरिंग कर दी। इसके बाद उस पर भी गोली चलाई गई। तीन अन्य लोग कार लेकर प्लांट से कुछ दूरी पर सड़क पर खड़े थे।
पिता ने भी लगाए गंभीर आरोप
सुभाष के पिता बहादुर सिंह ने चौपटा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि राकेश गरवा और सुभाष बचपन से दोस्त थे। सोलर प्लांट के काम में बंटवारे को लेकर दोनों की दोस्ती में दरार आ गई थी। बहादुर सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले राकेश खेत में आया था। उसने सुभाष को मारने की बात कही। उन्होंने उसे ऐसा कदम नहीं उठाने की सलाह दी और सुभाष को समझाने की बात कही। इसके बाद भी राकेश बार-बार सुभाष को जान से मारने की बात कहता रहा।

पुलिस की पांच टीमें तलाश में जुटीं
उप पुलिस अधीक्षक राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस की पांच टीमें आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। टीमों ने 100 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है। पुलिस को आरोपियों के संबंध में एक लीड मिली है। जल्द उन्हें पकड़ लिया जाएगा। उन्होंने परिजनों के पुलिस पर लगाए आरोपों को निराधार बताया। राजवीर सिंह ने कहा कि सुभाष की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने सुभाष से धमकी मिलने पर शिकायत दर्ज करवाकर कार्रवाई कराने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed