फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Contract agency will clean half the city, work order issued

आधे शहर की सफाई करेगी ठेका एजेंसी, वर्क ऑर्डर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Contract agency will clean half the city, work order issued
शहर की गलियों में सफाई करते नगर परिषद कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर की सफाई व्यवस्था सुधारने के लिए नगर परिषद ने व्यवस्था में बदलाव कर दिया है। अब आधे शहर की सफाई नियमित कर्मचारी करेंगे, जबकि शेष हिस्से की सफाई का काम ठेका एजेंसी करेगी। इस संबंध में वीरवार को वर्क ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

शहर में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की बेहद कमी है। पूरे शहर में सफाई के लिए करीब 500 कर्मचारियों की जरूरत है। लेकिन इस समय केवल 200 कर्मचारी ही उपलब्ध हैं। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन ने प्रस्ताव बनाकर भेजा। इसके अनुसार योजना बनाई गई कि आधे शहर में सफाई का काम ठेका एजेंसी के माध्यम से करवा लिया जाए। इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। अब ठेका एजेंसी को टेंडर के बाद वर्क ऑर्डर अलॉट कर दिया गया है।
विज्ञापन

ये है नई व्यवस्था
शहर के हिसार रोड स्थित दिल्ली पुल से लेकर वायुसेना केंद्र स्थित मार्ग के हिसाब से पूरे शहर को दो भागों में बांटा गया है। अब फैसला हुआ है कि पुराने शहर में नियमित कर्मचारियों से काम करवाया जाएगा जबकि दूसरे हिस्से बरनाला रोड वाली साइड में ठेका एजेंसी से सफाई का काम करवाया जाएगा। मुख्य रोड पर सफाई का काम स्वीपिंग मशीन से होगा। अब ठेका एजेंसी के माध्यम से शहर के प्रेम नगर, हुडा सेक्टर, डीसी, एडीसी कार्यालय, अग्रवाला कॉलोनी, एमआईटीसी कॉलोनी, नहर कॉलोनी, बांसल कॉलोनी, नया हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, चत्तरगढ़पट्टी, महावीर कॉलोनी, बरनाला रोड, शक्ति नगर में ठेका एजेंसी के कर्मचारी काम संभालेंगे। इसके लिए बाकायदा कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। शहरवासियों की जो भी शिकायत होगी, हेल्प लाइन नंबर पर दर्ज की जाएगी। इसके बाद उसे दुरुस्त करवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई का काम ठेका एजेंसी को जारी कर दिया गया है। जल्द ही एजेंसी काम संभालेगी। एजेंसी को एरिया आवंटित कर दिया गया है। अब शहर में सफाई व्यवस्था में सुधार होगा।- संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed