{"_id":"62b5fdc35a19725f46663dd5","slug":"contaminated-water-coming-in-supply-residents-of-the-colony-surrounded-the-se-office-for-one-and-a-half-hours-sirsa-news-hsr6350634175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई में आ रहा दूषित पानी, कॉलोनी वासियों ने किया डेढ़ घंटा एसई कार्यालय का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई में आ रहा दूषित पानी, कॉलोनी वासियों ने किया डेढ़ घंटा एसई कार्यालय का घेराव
विज्ञापन
सिरसा। शहर के वार्ड 22 स्थित पीर बस्ती क्षेत्र में लगे नलों में सप्लाई के समय दूषित पानी आ रहा है। जिसके कारण कॉलोनी में स्थित हर घर में एक से दो लोग बीमार पड़ रहे हैं। इससे पीर बस्ती की 2 हजार से ज्यादा की आबादी प्रभावित हो रही है। आक्रोशित कॉलोनी वासियों ने शुक्रवार को उपमुख्यमंत्री आवास के पास स्थित एसई कार्यालय का घेराव कर दिया। कॉलोनी वासियों ने डेढ़ घंटे तक एसई कार्यालय में प्रदर्शन किया। कॉलोनी वासियों ने कहा कि अगर मंगलवार तक समस्या का हल नहीं हुआ तो वे बुधवार को एसई कार्यालय में भूख हड़ताल शुरू कर धरना देने को मजबूर होंगे।
शुक्रवार को रोष प्रदर्शन करते हुए वार्ड 22 के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि हरदास रिंकू के नेतृत्व में पीर बस्ती के कॉलोनी वासी शहर के मिनी बाईपास रोड स्थित एसई कार्यालय में पहुंचे। कॉलोनी वासियों ने रोष प्रकट करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। रिंकू ने कहा कि पिछले कई दिनों से उनकी कॉलोनी में दूषित पानी की स्पलाई हो रही है। इस बारे में वे कई बार अधिकारियों को मांग पत्र सौंप चुके हैं लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। कॉलोनी वासियों का कहना है दूषित पेयजल की समस्या के कारण हर घर में एक या दो लोग बीमार पड़ रहे हैं। करीब एक घंटे प्रदर्शन के बाद जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ विजय ने जल्द ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। जिसके बाद कॉलोनी वासी घरों को लौट गए।
वार्ड 22 के साथ हो रहा सौतेला व्यवहार
निवर्तमान पार्षद प्रतिनिधि हरदास रिंकू ने कहा कि शहर के अन्य वार्डों में काम हो रहे हैं, जबकि उनके वार्ड के साथ विभाग की ओर से पता नहीं क्यों सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। वार्ड में सीवरेज ब्लॉक है, जिसके कारण दूषित पानी पेयजल की पाइप लाइन में मिक्स होकर आ रहा है। उन्होंने कहा कि जेई, एक्सईएन से लेकर एसडीओ तक को इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन किसी ने पर गौर नहीं किया।
विज्ञापन
दो हजार से अधिक आबादी हो रही है प्रभावित
कॉलोनी वासी विकास, नरेश, संतो देवी, रमेश कुमार ने बताया कि कॉलोनी में लंबे समय से पेयजल की समस्या आ रही है। पीर बस्ती में करीब दो हजार लोग रहते हैं। लेकिन सीवरेज का पानी सप्लाई होने के कारण वे बीमार हो रहे हैं। हर घर में उल्टी, दस्त, बुखार और अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। खराब पानी की परेशानी के कारण उन्हें पानी के टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं। जबकि उनके क्षेत्र में अधिक लोग मजदूरी करने वाले रहते हैं। जिस कारण यह उन पर आर्थिक भार बनता जा रहा है।
बुधवार को भूख हड़ताल करने की दी चेतावनी
हरदास रिंकू ने बताया कि अधिकारियों ने उन्हें जल्द ही समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया है। अगर उनकी इस समस्या का जल्द ही समाधान नहीं हुआ तो वह एसई कार्यालय में भूख हड़ताल कर धरना देंगे। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी कॉलोनी में सीवरेज ओवरफ्लो होता रहता है। जिस कारण वह पानी पेयजल वाली लाइन में मिल जाता है।