फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Constitution unites the country's 140 crore population like a family: Gangwa

देश की 140 करोड़ की आबादी को एक परिवार की तरह जोड़ता है संविधान : गंगवा

Tue, 26 Nov 2024 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Tue, 26 Nov 2024 11:50 PM IST
विज्ञापन
Constitution unites the country's 140 crore population like a family: Gangwa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। लोक निर्माण एवं जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि कोई भी देश संविधान के बिना नहीं चल सकता है। संविधान के तहत हमारे देश के सभी कानून बनते हैं। इस संविधान के तहत देश की सभी अदालत, संसद, राज्यों के विधानमंडल, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री समेत हम सभी इसके तहत काम करते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान देश की 140 करोड़ की आबादी को एक परिवार की तरह जोड़ता है।
वे सोमवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में संविधान दिवस पर आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले मुख्यअतिथि ने ऑडिटोरियम के प्रांगण में भारतीय संविधान पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। साथ ही उन्होंने हमारा संविधान-हमारा स्वाभिमान अभियान के तहत हस्ताक्षर अभियान का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने भारतीय संविधान के विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन


सीडीएलयू के वीसी डा. अजमेर सिंह मलिक ने कहा कि भारतीय संविधान में सभी वर्गों को समान माना गया है और सभी को समान अधिकार दिए गए हैं। कार्यक्रम में सीडीएलयू से प्रो. राजवीर सिंह दलाल, अधिवक्ता एएस कालड़ा व लॉ छात्रा महक वर्मा ने भारतीय संविधान में समय-समय पर हुए बदलावों, महत्वपूर्ण बिंदुओं, संघीय संरचना, मौलिक अधिकार, दायित्व, धर्मनिरपेक्षता, संसदीय शासन प्रणाली, संशोधन प्रक्रिया पर विस्तार से प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर उपायुक्त शांतनु शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, भाजपा जिलाध्यक्ष शीशपाल कंबोज, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, रजिस्ट्रार सीडीएलयू राजेश बंसल, सीईओ जिला परिषद सुभाष चंद्र, पूर्व चेयरमैन सतबीर वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया, सतीश जग्गा, अशोक मित्तल, बलदेव सिंह मांगेआना, युवा भाजपा नेता भूपेंद्र खट्टर, विकास कालूआना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed