फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress will give 300 units of electricity free, plots of 100-100 yards: Dipendra

300 यूनिट बिजली मुफ्त, 100-100 गज के प्लॉट देगी कांग्रेस : दीपेंद्र

Sun, 16 Jul 2023 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 16 Jul 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Congress will give 300 units of electricity free, plots of 100-100 yards: Dipendra
चोपटा में आयोजित रेली में दीपेंद्र हुड्डा ग्रामीणों को संबो​धित करते हुए। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चोपटा (सिरसा)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने सभी वर्गों को लठतंत्र से हांकने वाली भाजपा शासन को जनता से उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही पहली ही कैबिनेट बैठक में आमजन को राहत देने का काम किया जाएगा। प्रदेशवासियों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त और गरीबों को 100 वर्ग गज का प्लॉट दिया जाएगा। सरकारी विभागों में खाली दो लाख कर्मचारियों के पदों की स्थायी भर्ती, बुजुर्गों की सम्मान भत्ता पेंशन छह हजार रुपये देने और 500 रुपये प्रति गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
अनाज मंडी में रविवार को आयोजित रैली में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को विजयी बनाने के लिए हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि आमजन को राहत देने का नाम ही कांग्रेस है। आने वाला समय कांग्रेस का है और कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में गठबंधन सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए अभी से कमर कस लें। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस ने देश की आजादी में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए अंग्रेजों को देश छोड़ने के लिए बाध्य किया, ठीक उसी प्रकार कांग्रेस अब मतदाताओं की ताकत के बल पर देश और प्रदेश से भाजपा के काले युग को समाप्त करेगी।
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि वर्तमान गठबंधन सरकारी की नीतियों से परेशान आमजन आज कांग्रेस से आस बांधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के मुख्यमंत्री काल में प्रदेश विकास के पहले पायदान पर था, मगर पिछले 9 साल के भाजपा शासन में किसानों, पहलवानों, जवानों, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों सहित सभी वर्गों की जो दुर्गति की है, उसकी पूरे देश में कहीं कोई मिसाल नहीं मिलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरसा की पांचों विधानसभा सीटों पर परचम लहराएगी कांग्रेस

रैली में पहुंची भीड़ देखकर दीपेंद्र हुड्डा ने पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल की पीठ थपथपाई। हुड्डा ने भरत सिंह बैनीवाल को इलाके में कांग्रेस के संघर्ष का नायक बताया। उन्होंने कहा कि युवाओं ने जिस प्रकार पार्टी संगठन को पहले से कहीं अधिक मजबूत बनाने की जिम्मेदारी ली है, वह बेजोड़ है और उन्हें कतई संशय नहीं कि वर्ष 2024 के विस चुनावों में सिरसा जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।



विकास के लिए कांग्रेस को चुनें : बैनीवाल
रैली संयोजक व पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल ने कहा कि प्रदेश को सही मायने में विकास की डगर पर दौड़ाने के लिए कांग्रेस को चुनें। कांग्रेस ने सदैव देश व प्रदेश को विकसित, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के बंधन में रखने के साथ-साथ गरीब, नौजवान, महिलाओं, व्यापारियों, जवानों, किसानों सहित तमाम वर्गों की समृद्धता के लिए कार्य किया है। पूर्व विधायक ने हुड्डा को आश्वस्त किया कि वे कांग्रेस की जनकल्याणकारी नीतियों को जनजन तक पहुंचाकर पार्टी को क्षेत्र से रिकॉर्ड विजयी बनाएंगे। पूर्व विधायक ने कहा कि वर्तमान समय चुनावी वर्ष का है। ऐसे में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आज से ही कांग्रेस की कल्याणकारी नीतियों को जन जन तक पहुंचाते हुए 10-10 नए परिवारों को पार्टी से जोड़ें।




दीपेंद्र हुड्डा का हुआ जोरदार स्वागत

रैली में शिरकत करने पहुंचे राज्यसभा दीपेंद्र सिंह हुड्डा का जोरदार स्वागत किया गया। युवा कांग्रेस नेता सुमित बैनीवाल टीम के सदस्यों ने ट्रैक्टरों व बाइकों पर सवार होकर उनपर फूल बरसाए। भरत सिंह बैनीवाल ने कांग्रेस नेताओं के साथ सांसद दीपेंद्र हुड्डा को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. केवी सिंह, विधायक शीशपाल केहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, पूर्व मंत्री परमबीर सिंह, पूर्व विधायक नरेश सेलवाल, पूर्व सीपीएस प्रह्लाद सिंह गिल्लाखेड़ा, बजरंग दास गर्ग, हरियाणा प्रदेश सरपंच एसोसिएशन की उपाध्यक्ष संतोष बैनीवाल, नंदलाल बैनीवाल, राज कुमार शर्मा, चंद्र प्रकाश, राम सिंह सोलानी, अमीर चंद चावला, सुभाष जोधपुरिया, राजेश सहारण आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed