फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress Rally in sirsa

कांग्रेस ने निकाली सीएम की शवयात्रा

Wed, 28 Oct 2015 01:42 AM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 28 Oct 2015 01:42 AM IST
विज्ञापन
Congress Rally in sirsa

प्रदेश में भाजपा शासन की सालगिरह को कांग्रेस ने काला दिवस के रूप में मनाया। मंगलवार को कांग्रेस ने शहर में मुख्यमंत्री  मनोहर लाल की शव यात्रा निकाली। अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी चौक पर पहुंचकर सीएम का पुतला फूंका।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अमित सिहाग के नेतृत्व में कार्यकर्ता सिरसा रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टियां बांधकर सीएम का पुतला कंधों पर उठा लिया।
विज्ञापन


पुतले को शव यात्रा रूप देकर कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए बाजारों में निकल गए। सिरसा रोड, गोल चौक, चौटाला रोड़, बस स्टेंड, कलोनी रोड़, मुख्य बाजार होते हुए गांधी चौक पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहां मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। एक तरफ सीएम का पुतला धू-धू कर जल रहा था, तो दूसरी ओर डॉ. केवी सिंह सरकार की धज्जियां उड़ा रहे थे। उन्होंने कहा कि सीएम में तजुर्बा, नीयत तथा नीति का गुण होना चाहिए।

मनोहर लाल में इनमें से कुछ नहीं। वे संगठन से उठाकर प्रदेश पर थोपे गए हैं। राजनीति का तजुर्बा नहीं। नीयत भी सही नहीं है। घोषणा पत्र सिलेबस होता है। भाजपा सरकार ने 156 घोषणाएं की थी। एक साल बीत गया, एक भी पूरी नहीं की। दूसरी ओर कांग्रेस की जनहितैषी प्रोजेक्ट को रद्द करवा रही है। प्

रदेश में दलित उत्पीड़न के निरंतर मामले सामने आ रहे हैं। गोहाना मामले में सीएम उत्पीड़न को हत्या करार देते हैं। अगले ही दिन एसआईटी की जांच करवाने की बात कहते हैं। दूसरी ओर अपने काले कारनामों को छिपाने के लिए इनेलो सरकार की हां में हां मिला रही है। इनेलो भाजपा की बी टीम है।

रिश्वतखोरी की शुरूआत ऊपर से होती है, नीचे से नहीं
करीब दस साल तक प्रदेश में सत्तासीन रही कांग्रेस राज में सीएम के ओएसडी रहे केवी सिंह का कहना है कि रिश्वतखोरी की शुरुआत ऊपरी अधिकारियों से होती है। नीचले वाले तो बेचारे वैसे ही पिस जाते हैं। भाजपा राज में भी ऐसा हो रहा है। सरकार ने 250 लोगों के खिलाफ एफआईआर करवाई है। जिसमें से आईपीएस या फिर एचएससी एक-दो होंगे। अधिकतर जेई, एसडीई, पटवारी या फोरमैन है  जबकि बड़े अधिकारी सबसे अधिक बेईमान हैं।

हुड्डा का नाम लिया, तंवर को भूल गए
हरियाणा कांग्रेस में अंतर्कलह कोई बड़ी बात नहीं। लेकिन अब यह स्थानीय स्तर पर भी चमकने लगी है। प्रदर्शन के दौरान पूर्व ओएसडी केवी सिंह ने कहा कि 28 अक्तूबर को भूपेंद्र सिंह हुड्डा तथा प्रदेश कांग्रेस के प्रधान कांग्रेस विधायकों सहित गवर्नर को मिलेंगे और सरकार के खिलाफ ज्ञापन सौंपेंगे।


कांग्रेस ने छेड़ रखा है असहयोग आंदोलन
कांग्रेस नेता केवी सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने हरियाणा सरकार की जन विरोधी नीतियों से तंग आकर असहयोग आंदोलन छेड़ रहा है। पहले चरण में उन्होंने बिजली बिलों के बहिष्कार की घोषणा की थी। जिसका काफी असर हुआ। आज दूसरे चरण में महात्मा गांधी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध दर्ज करवाया है। असहयोग आंदोलन निरंतर जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed