फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress divided into pieces is on the last stage of ending: Baroli

टुकड़ों में बंटी कांग्रेस खत्म होने के आखिरी पड़ाव पर : बड़ौली

Sat, 30 Nov 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 Nov 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Congress divided into pieces is on the last stage of ending: Baroli
डबवाली में कार्यकर्तााओं को संबोधित करते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली।
सिरसा/डबवाली। कांग्रेस में न कोई नीति है न कोई नेता। टुकड़ों में बंटी नेतृत्व विहीन कांग्रेस खत्म होने के अपने आखिरी पड़ाव पर है। यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौलीने डबवाली के वैष्णो माता मंदिर में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश में 50 लाख लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने का लक्ष्य रखा है। इसमें से 16 लाख से भी अधिक सदस्य अब तक जोड़े जा चुके हैं। पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में कोई कसर नहीं छोडेंगे। बड़ौली ने कहा कि डबवाली में कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव में मिले वोटों से ढाई गुना ज्यादा सदस्य बना चुके हैं। कार्यकर्ताओं के समर्पण और कुशलता को देखते हुए उन्हें विश्वास है कि यहां कार्यकर्ता सदस्यता के मामले में नया इतिहास रचेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने डबवाली विधानसभार सीट पर तीन सप्ताह में 18 हजार सदस्यों को भाजपा से जोड़ने के लिए एचएसडीसी चेयरमैन देव कुमार शर्मा, जिला महामंत्री सतीश जग्गा, विधानसभा प्रतिनिधि बलदेव सिंह मांगेआना, विधानसभा सदस्यता प्रमुख विजय वधवा सहित 500 से ज्यादा सदस्य बनाने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आह्वान किया कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ पर जाकर कम से कम 250 सदस्य बनाने का काम करें। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव कैप्टन भूपेंद्र, सुरेंद्र आर्य, सदस्यता अभियान के जिला संयोजक यतिंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने वालों को नहीं करेंगे शामिल
माेहन लाल बड़ौली ने स्पष्ट कहा कि चुनाव के दौरान पार्टी छोड़ने वालों को फिर से शामिल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मिस्ड कॉल अथवा ऑनलाइन माध्यम से भी लोग सदस्य बन सकते हैं लेकिन पार्टी ने प्रावधान किया हुआ है कि सक्रिय सदस्य को ही दायित्व दिया जाएगा। जो कार्यकर्ता 100 नए सदस्य जोड़ेगा, वही सक्रिय सदस्य बनेगा।



कार्यकर्ताओं की थपथपाई पीठ
सभा का संचालन जिला महामंत्री सतीश जग्गा तथा सुनील जिंदल ने किया। पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल, हरकोफैड के चेयरमैन वेद फुल्लां व जिला अध्यक्ष शीशपाल कंबोज ने भी कार्यकर्ताओं के हौसले और समर्पण को सराहते हुए उनके द्वारा संगठन को मजबूत करने के लिए किए जा रहे कार्यों पर उनकी पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed