फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Congress again expressed confidence in old faces

Sirsa News: कांग्रेस ने फिर से पुराने चेहरों पर ही जताया भरोसा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Sep 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Congress again expressed confidence in old faces
सिरसा। कांग्रेस ने एक बार फिर से अपने दोनों मौजूदा विधायकों पर सिरसा में विश्वास जताया है। कांग्रेस ने अमित सिहाग को डबवाली और कालांवाली से शीशपाल केहरवाला को फिर से टिकट थमाया है। दोनों ही विधायकों ने इस बार गुटबाजी को छोड़कर लोकसभा चुनाव में सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा के लिए पूरी मेहनत की थी।
विज्ञापन

यही कारण रहा कि कुमारी सैलजा दोनों ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करके निकली थीं। दोनों को टिकट मिलने के लिए न तो सैलजा गुट को कोई आपत्ति थी और न ही हुड्डा गुट को। डबवाली से कांग्रेस के विधायक अमित सिहाग पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के ओएसडी रहे डॉ. केवी सिंह के बेटे हैं। वह पहले यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। डॉ. केवी सिंह का परिवार चौधरी देवीलाल के परिवार से संबंधित हैं और वह चौटाला गांव से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

डबवाली सीट की बात करें तो यह बागड़ी बेल्ट है और विपक्षी पार्टी का विधायक होने के बावजूद अमित सिहाग ने अपने हलके के लिए अनेक काम किए हैं। यहां तक की विधानसभा में हलके में नशे को लेकर उन्होंने काफी आवाज उठाई। बार-बार वह हलके की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र तक लिखते रहे हैं। हालांकि बीजेपी की ओर से अभी तक इस सीट पर किसी प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है, लेकिन जजपा से दिग्विजय सिंह चौटाला रिश्ते में अपने चाचा अमित सिहाग के सामने खड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कालांवाली से शीशपाल केहरवाला को टिकट देकर कांग्रेस ने दलित वोटरों को लुभाने का प्रयास किया है। शीशपाल केहरवाला ने 2019 में कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा था। हालांकि हलके की मुख्य समस्याओं के लिए वह लगातार विधानसभा में आवाज उठाते रहे हैं और इस बार उनको फिर से पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed