फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Compensation will get two weeks: Jagdish Chopra

दो सप्ताह में मिल जाएगा मुआवजा : जगदीश चोपड़ा

Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Compensation will get two weeks: Jagdish Chopra

मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा से बुधवार को स्थानीय पीडबल्यूडी विश्रामगृह में किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष प्रहलाद सिंह भारूखेड़ा के नेतृत्व में किसानों का एक शिष्टमंडल मिला।

विज्ञापन


जिसने ग्वार व कपास की फसल के नुकसान की भरपाई के लिए सरकार से मुआवजा राशि दिलाने का आग्रह किया और बिजली बिलों के अतिरिक्त चार्ज लगाए गए हैं उन्हें माफ करने की भी मांग की।
विज्ञापन


साथ ही शहर में आवारा पशुओं के समाधान करने का भी आग्रह किया। इस पर चोपड़ा ने सरकार द्वारा किसानों के फसलों की नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजा दो सप्ताह में दिलवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जगदीश चोपड़ा ने किसानों से कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों के फसलों की गिरदावरी करवा दी गई है तथा नियमानुसार मुआवजे की भरपाई की जाएगी।

उन्होंने बिजली बिलों के सरचार्ज माफ करने बारे कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर मंत्रणा करेंगे। आवारा पशुओं की समस्या के समाधान के लिए उन्होंने किसानों से इस समस्या से निजात पाने के लिए सुझाव मांगे।

उन्होंने किसानों से कहा कि बिजली के बिलों को समय पर भरने के लिए आमजन को जागरूक करें। म्हारा गांव जगमग गांव योजना के तहत जिस गांव में शत-प्रतिशत बिजली बिलों की भरपाई हो रही है उन गांवों को इस योजना के तहत 24 घंटे बिजली मुहैया करवाई जाएगी। चोपड़ा ने कहा कि सरकार की नीयत साफ है।

किसानों की भलाई के लिए सरकार ने अनेक प्रकार की योजनाएं लागू की है। गत वर्ष गेहूं की फसल की भरपाई के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की मुआवजा राशि किसानों को वितरित की गई।

इसके अतिरिक्त सरकार ने सहकारी समितियों से लिए गए ऋणों पर ब्याज माफ भी किए है। उन्होंने कहा कि सरकार किसान हितैषी है और किसानों की भलाई के लिए अनेक कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।


इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप कुमार, उपमंडल अधिकारी परमजीत सिंह चहल, अधीक्षक अभियंता बिजली विभाग आर के वर्मा, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी  बलराज सिंह, पूर्व जिला प्रधान भाजपा गुरदेव सिंह राही, वरिष्ठ भाजपा नेत्री रेणु शर्मा,  रतन लाल बामनिया, यतिंद्र सिंह एडवोकेट, शिशपाल कंबोज, बलवान सिंह जांगड़ा, किसान  साहबराम, बनवारी लाल, ख्यालीराम, महेंद्र सिंह सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed