{"_id":"6713f3756af25f36210f3b5f","slug":"community-centers-will-be-built-in-villages-kusumbi-kanwarpura-and-pohadka-sirsa-news-c-128-1-svns1027-127338-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: गांव कुसुम्बी, कंवरपुरा और पोहड़का में बनाए जाएंगे सामुदायिक केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: गांव कुसुम्बी, कंवरपुरा और पोहड़का में बनाए जाएंगे सामुदायिक केंद्र
Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 19 Oct 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहरों की तर्ज पर अब तीन गांवों मेंं सामुदायिक केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत विभाग ने 1.46 करोड़ रुपये के टेंडर लगाए गए हैं। जल्द की प्रक्रिया कर कार्यादेश जारी किए जाएंगे। इन सामुदायिक केंद्र की देखरेख पंचायत व ग्रामीण स्वयं करेंगे।
कम्युनिटी सेंटर की मांग हर गांव से पंचायत विभाग को मिल रही है। शादी समारोह व अन्य आयोजन के लिए ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। हालांकि पंचायती राज विभाग की ओर से भी गांवों की मांग के अनुरूप सामुदायिक केंद्र की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। हाल ही में विभाग की ओर से गांव पोहड़का, कुसुंबी और कंवरपुरा में सामुदायिक केंद्र के लिए टेंडर लगाए गए हैं। प्रत्येक सामुदायिक केंद्र पर 48.86 लाख रुपये खर्च जाएंगे। इससे ग्रामीणों को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
जगह की कमी से महसूस होने लगी जरूरत
ग्रामीणों के अनुसार गांवों में कम्युनिटी सेंटर की जरूरत अब महसूस होने लगी है। पहले गांवों में खुली जगह हुआ करती थी। पंचायत घर थे और सरकार स्कूल में भी कार्यक्रम कर लिया करते थे। अब ऐसा संभव नहीं है। गांवों में शादी विवाह, धार्मिक व अन्य आयोजनों के लिए जगह कम बची है। इसलिए सामुदायिक केंद्र की मांग बढ़ रही है। सामुदायिक केंद्र की देखरेख पंचायत व ग्रामीण स्वयं कर सकते हैं।
विज्ञापन
गांव पोहड़का, कुसुंबी और कंवरपुरा में सामुदायिक केंद्र बनाने को लेकर टेंडर लगाए गए हैं। जल्द की प्रक्रिया पूरी करके कार्यादेश जारी कर दिए जाएंगे। लोगों की मांग आने पर ग्रांट के अनुरूप कार्य करवाया जाए रहा है। - गौरव भारद्वाज, एक्सईएन, पंचायती राज