फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Common people upset due to lack of cleanliness at Kalanwali bus stand

Sirsa News: कालांवाली बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था न होने से आमजन परेशान

Thu, 02 May 2024 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 02 May 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Common people upset due to lack of cleanliness at Kalanwali bus stand
कालांवाली बस स्टैंड।
कालांवाली। बस स्टैंड पर सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। जिसको कारण वहां पर आए यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि प्रशासनिक अधिकारियों की ओर से सफाई को लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नियमित रूप से यहां पर आते है और अपने गंतव्य को जाते है। कई बार शिकायत कर चुके हैं, पर आज तक इस समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बस यात्रियों विजय वर्मा, राजिंद्र, रितेश गर्ग, राजविंद्र सिंह, बिंदर सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार भले ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए तरह-तरह के अभियान चला रही है। लेकिन इस बस स्टैंड पर इन अभियानों का कोई असर नहीं है। बस स्टैंड पर सफाई अव्यवस्था के चलते बस स्टैंड पर जगह-जगह कूड़ा बिखरा हुआ है। बस स्टैंड पर यात्रियों को दूषित वातावरण में बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। यहां पर महिलाओं व पुरुषों के लिए दो अलग-अलग शौचालय बने हुए है। जिनमें से एक भी प्रयोग करने योग्य नहीं है। शौचालयों में सफाई न होने के कारण बस स्टैंड परिसर में बदबू भरा माहौल बना रहता है। आलम यह है कि शौचालय की सफाई नहीं होने पर महिला यात्रियों को खुले में शौच जाने को मजबूर होना पड़ता है।
विज्ञापन


रोजाना करते है सैकड़ों यात्री यात्रा

कालांवाली बस स्टैंड से रोजाना कई बसों का आवागमन होता है। कालांवाली से डबवाली, रोड़ी, सिरसा, सरदूलगढ, चंडीगढ़, रानियां, तलवंडी सहित कई जगहों के लिए सैकड़ों यात्री यात्रा करते हैं। बावजूद इसके बस स्टैंड पर अव्यवस्थाओं का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

सफाई कर्मचारियों की कमी है। जिस कारण अव्यवस्था बनी हुई है। कर्मचारी आने के बाद सफाई व्यवस्था नियमित करके यात्रियों को बेहतर सफाई व्यवस्था मुहैया करवाई जाएगी
- सुधीर कुमार, ट्रैफिक मैनेजर, डिपो डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed