फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Committed against drug abuse through e-oath

Sirsa News: ई-शपथ के माध्यम से नशे के विरुद्ध संकल्पबद्ध किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Committed against drug abuse through e-oath
सिरसा। डबवाली पुलिस की ओर से 12 जून से 26 जून तक नशा मुक्त भारत पखवाड़ा चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें ई-शपथ के माध्यम से नशे के विरुद्ध संकल्पबद्ध करना है। इसके तहत नागरिकों को नशे के दुष्परिणाम व साइबर अपराधों का जानकारी के लिए कालांवाली व डबवाली में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया।
विज्ञापन








पुलिस टीमों ने नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की इस मुहिम में मिल जुलकर काम करने के लिए आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि आमजन नशा तस्करों व नशा पीड़ितों की सूचना देकर उनका इलाज समय से शुरू करवा सकते हैं, ताकि वे समाज की मुख्य धारा में जुड़ कर नशा मुक्त अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं व अन्य लोगों के लिए एक मिसाल कायम करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गलत संगत में पड़कर नौजवान बच्चे शौक शौक में नशे की बुरी लत को पाल लेते हैं। नशा करने वाला व्यक्ति बाद में नशे की पूर्ति के लिए अन्य अपराधों का जन्म ले लेता है। इसमें नौजवान चोरी, स्नैचिंग, लूट और अवैध हथियार के साथ वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि अगर उनके क्षेत्र में कोई नशा तस्करी,नशा बेचने संबंध में कार्य करता है तो पुलिस को सूचना भी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed