फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Come to the aid of the loser, my heart calls out to you come... but the devotees danced

Sirsa News: हारे के सहारे आजा, मेरा दिल ये पुकारे आजा... पर झूमे श्रद्धालु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Come to the aid of the loser, my heart calls out to you come... but the devotees danced
श्री श्याम बगीची में भजनों पर नाचते हुए श्रद्धालु। 
सिरसा। अनाज मंडी स्थित श्री श्याम बगीची धाम में श्री श्याम सेवा ट्रस्ट की ओर से फाल्गुन मास की एकादशी पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। एकादशी पर एक श्याम भक्त जहां दंडवत करते हुए पहुंचा वहीं कुछ भक्त पैदल निशान लेकर बगीची में पहुंचे। श्री श्याम बगीची धाम के मुख्य सेवक पवन गर्ग ने बताया कि जनक सोनी व आत्म प्रकाश वधवा ने सपरिवार पूजा अर्चना में भाग लिया।
विज्ञापन


मंदिर के पुजारी राकेश शास्त्री, हितेश शर्मा व ललित शर्मा ने विधि विधान से पूजा अर्चना संपन्न करवाई। राजेंद्र गनेरीवाला ने गणेश वंदना से भजन संध्या का आगाज किया। उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ किया और कई भजन प्रस्तुत किए। बाद में भजन गायक प्रवीण शर्मा ने भजन- गजब कर डारो सितम कर डारो, खर्चो भेज दे सांवरिया मनै खाटू जाणा सै, सांवरियो बैठयो है जो लेणो है सो मांग ले सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए। इसके बाद राजस्थान के नोहर से आए भजन गायक राजपाल स्वामी ने भजनों के माध्यम से अपनी हाजिरी लगाई।
विज्ञापन


राजपाल ने भजन बाला सा थाण कोण सजायो जी, प्यारा सा मुखड़ा घुघराले केश, हारे के सहारे आजा मेरा दिल ये पुकारे आजा, बड़े दिनों के बाद ये दिन आया है मेरा सांवरा नीलै चढ़ घर आया है, हारा हूं बाबा पर तुम पर भरोसा है, हारे का सहारा है बाबा श्याम हमारा है, देना है तो दीजिए जन्म जन्म का साथ, गर जोर मेरो चालै तो हीरा मोतियां सै नजर उतार दूं सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पवन गर्ग ने बताया कि सुभाष कॉलोनी से एक श्याम भक्त दंडवत करते हुए श्याम बगीची धाम में पहुंचकर बाबा श्याम के दर्शन किए। वहीं खैरपुर कॉलोनी से कुछ भक्त पैदल बाबा का निशान लेकर बगीची में पहुंचकर बाबा को चढ़ाया। रात का भजन संध्या के समापन पर बाबा श्याम की आरती की गई और बाबा को भोग लगाकर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed