फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   College will provide online study material to students to promote research

नई योजना : रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाएगा कॉलेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
College will provide online study material to students to promote research
राजकीय नेशनल कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में जानकरी देते प्राचार्य संदीप गोयल। संवाद - फोटो : Sirsa
रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन स्टडी मैटीरियल देगा कॉलेज
विज्ञापन

एनलिस्ट से कॉलेज के 119 प्राध्यापकों और 600 विद्यार्थियों को जोड़ा जाएगा
कॉलेज की लाइब्रेेरी में विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम की सुविधा
भूपेंद्र पंवार
सिरसा। शहर के राजकीय नेशनल कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है। कॉलेज में पढ़ने, रिसर्च करने के इच्छुक विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए कॉलेज प्रशासन ने नई सुविधा उपलब्ध करवाई है। कॉलेज ने एनलिस्ट पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लिया है और अब यहां मौजूद लाखों पुस्तकों, जनरल और अन्य साहित्य, रिसर्च पेपर पढ़ने के लिए सुविधा उपलब्ध है। अब कॉलेज स्नातकोत्तर के अपने विद्यार्थियों और प्राध्यापकों का रजिस्ट्रेशन करवा रहा है ताकि वे इसका लाभ उठा सकें।
राजकीय नेशनल कॉलेज छात्र संख्या के हिसाब से बड़ा कॉलेज है। यहां करीब 5000 विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। यहां स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। स्नातकोत्तर के भी अंग्रेजी, हिंदी, पंजाबी, मनोविज्ञान, राजनीतिक विज्ञान, कॉमर्स और इतिहास कोर्स हैं। इनमें 600 से ज्यादा विद्यार्थी शिक्षा हासिल कर रहे हैं। इसी लिए उच्चत शिक्षा विभाग ने कॉलेज के लिए प्रावधान किया था कि कॉलेज को लाइब्रेरी सुविधा बढ़ाने के लिए ऑनलाइन पुस्तकें और स्टडी मैटीरियल उपलब्ध करवाना होगा। कॉलेज ने एनलिस्ट पोर्टल पर निर्धारित फीस देकर रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। अब इसका सीधा लाभ कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को मिल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन

---
जानिए... ये होगा लाभ, ऐसे मिलेगा रिसर्च को बढ़ावा
कॉलेज में रिसर्च और पढ़ने के इच्छुक प्राध्यापकों, पीजी के विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी है। लेकिन लाइब्रेरी में सीमित पुस्तकें हैं। इस लिए डिजिटल रूप से एनलिस्ट पर रजिस्ट्रेशन किया गया है। इसके माध्यम से अब यहां के प्राध्यापक और पीजी कोर्स के विद्यार्थी ऑनलाइन पुस्तकें, जनरल, रिसर्च पेपर और अन्य साहित्य पढ़ सकेंगे। इसके लिए बाकायदा लाइब्रेरी में कंप्यूटर सिस्टम और इंटरनेट की सुविधा भी कॉलेज प्रशासन ने उपलब्ध करवा दी है। इसके अलावा यदि कोई विद्यार्थी या प्राध्यापक अपना लैपटॉप लेकर लाइब्रेरी जाना चाहे तो उनके लिए इंटरनेट की भी व्यवस्था है। अब अच्छी और नवीनतम किताबें पढ़ सकते हैं। इसके लिए प्राध्यापकों के रजिस्ट्रेशन का काम हो चुका है। अब विद्यार्थियों का भी रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा। प्रत्येक विद्यार्थी और प्राध्यापक को आईडी, पासवर्ड दिया जाएगा, इससे वे लाइब्रेरी जाकर पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
जागरूकता कार्यक्रम में दी जानकारी
कॉलेज के प्राध्यापकों और विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक करने के लिए कैंपस में कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्रिंसिपल डॉ. संदीप गोयल ने विस्तार से जानकारी दी। साथ ही ये भी कहा कि इसमें पीजी कोर्स के सभी विद्यार्थियों को जोड़ा जाए, ताकि कॉलेज में रिसर्च को बढ़ावा दिया जा सके।

---
पढ़ाई का माहौल बनाना है उद्देश्य : डॉ. संदीप गोयल
हमारा प्रयास है कि कॉलेज में पढ़ाई का माहौल बनाया जाए। रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए ये कदम उठाया गया है। लाइब्रेरी में फ्री इंटरनेट और कंप्यूटर सिस्टम भी विद्यार्थियों और प्राध्यापकों के लिए उपलब्ध हैं। एनलिस्ट पर रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है ताकि विद्यार्थी इसका सीधा लाभ उठा सकें। इसके लिए कार्यक्रम भी किया जा चुका है।
- डॉ. संदीप गोयल, प्रिंसिपल
राजकीय नेशनल कॉलेज, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed