फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   College admission schedule released, students apply from one

कॉलेजों में दाखिले का शेड्यूल जारी, विद्यार्थी एक से करें आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
College admission schedule released, students apply from one
सिरसा। उच्चतर शिक्षा विभाग नेकॉलेजों में दाखिला के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके लिए शेड्यूल भी बना दिया गया है। अब एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। विभाग नेे प्रदेश के सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को पत्र जारी कर दिया है।
विज्ञापन

12वीं पास कर विद्यार्थी अब कॉलेजों में दाखिला के लिए इंतजार कर रहे हैं। सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को भेजे पत्र में उच्चतर शिक्षा विभाग ने बताया है कि एक अगस्त से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। इसके बाद मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी और फीस भरकर विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं। कॉलेजों में होने वाले स्नातक स्तरीय पाठ्यक्रमों में दाखिला की तैयारियां भी पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

विभाग की ओर से जारी शेड्यूल
कॉलेज प्रशासन पोर्टल पर डिटेल भरेंगे 27 जुलाई से 28 जुलाई
कॉलेज प्रोफाइल की मंजूरी और कोर्स को मंजूरी 29 जुलाई से 31 जुलाई
दाखिला के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 1 अगस्त से 8 अगस्त तक
ऑनलाइन डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन 2 अगस्त से 9 अगस्त
पहली मेरिट सूची 12 अगस्त (16 अगस्त तक मान्य)
दूसरी मेरिट सूची 19 अगस्त (23 अगस्त तक मान्य)
फीस जमा करने का मौका (दूसरी लिस्ट वालों को) 20 अगस्त से 23 अगस्त तक
ओपन काउंसिलिंग या दोबारा आवेदन 26 अगस्त
आवेदन फीस
छात्राओं के लिए 50 रुपये
अनुसूचित जाति हरियाणा के विद्यार्थी 50
अन्य विद्यार्थी 100
लेट फीस
ओपन काउंसिलिंग के बाद लेट फीस एक सप्ताह तक 100 रुपये
ओपन काउंसिलिंग के बाद लेट फीस दूसरे सप्ताह 100 रुपये के साथ-साथ 100 रुपये प्रतिदिन
विश्वविद्यालय में पहले ही शुरू हो गए हैं दाखिला
चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी में पहले ही 18 जुलाई से दाखिले के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। हालांकि पहले दिन दिन पोर्टल में तकनीकी खामी होने के कारण दाखिला आवेदन नहीं हो पाए थे। अब विद्यार्थियों के पास पहले से अधिक विकल्प आ गए हैं। विद्यार्थी अपनी इच्छा अनुसार कलेजों में दाखिला के लिए आवेदन फार्म भर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed