{"_id":"623caaa8944f7455b4418769","slug":"colleagues-had-used-sharp-edged-weapon-to-kill-shivraj-police-raids-to-catch-the-accused-sirsa-news-hsr6274165148","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथियों ने ही रंजिशन तेजधार हथियार की थी शिवराज की हत्या, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मार रही छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथियों ने ही रंजिशन तेजधार हथियार की थी शिवराज की हत्या, आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस मार रही छापे
विज्ञापन
रात के समय घटना स्थल पर उपस्थित पुलिस कर्मी और ग्रामीण।
- फोटो : Sirsa
कालांवाली, ओढां। बीते बुधवार को गांव जगमालवाली में तेजधार हथियार से किए गए शिवराज सिंह हत्या करने मामले में पुलिस ने उसके ही दो साथियों सहित आठ पर हत्या का मामला दर्ज किया है। जगमालवाली निवासी खुशदीप उर्फ निक्कू और मंडी डबवाली निवासी गुरकमल व उसके छह अन्य साथियों पर शिवराज की तेजधार हथियार से वारकर हत्या करने का आरोप है।
वहीं कालांवाली पुलिस ने पिता के बयान दर्ज शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है। कालांवाली पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता थाना सिंह ने बताया उसके बेटे शिवराज सिंह की गांव का खुशदीप उर्फ निक्कू और डबवाली के गुरकमल से दोस्ती थी। करीब 2 माह पूर्व इनमें किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। जिसके बाद से वे शिवराज सिंह से रंजिश रखने लगे। बुधवार शाम को शिवराज सिंह अपने ससुराल गांव कालांवाली से किसी धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करके घर लौट रहा था। इस दौरान डेरा जगमालावाली के पास नहर पुली पर वह रुका था। तब रंजिशन निक्कू और गुरकमल ने अपने 5-6 अन्य साथियों के साथ तेजधार हथियार से उसके चेहरे व गले पर वार कर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। वारदात का पता चलते ही उन्होंने मौके पर पहुंचकर कालांवाली पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद कालांवाली के डीएसपी यादराम बिश्नोई, थाना प्रभारी अमित बैनीवाल, सीआईए कालांवाली के प्रभारी राजपाल, सीन ऑफ क्राइम डॉ. अजमेर सहित पुलिस की कई टीमों ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले घटनास्थल से कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई थी।
बेटा-बेटी के सिर से उठा पिता का साया
बताया जा रहा है कि करीब 37 वर्षीय मृतक शिवराज सिंह का परिवार लगभग 10 साल पहले ही पंजाब से गांव जगमालवाली में आकर रहने लगा है। शिवराज सिंह जोकि खेतीबाड़ी का कार्य करता था और अपने परिवार को इकलौता बेटा था। शिवराज सिंह के छोटे भाई की गांव जगमालवाली में आकर बसने से पहले ही मौत हो चुकी थी। शिवराज सिंह विवाहित था और उसके एक बेटी और एक बेटा है। शिवराज सिंह के सहारे ही उनके परिवार का पालन पोषण होता था।
विज्ञापन
मृतक शिवराज सिंह के पिता की शिकायत पर गुरकमल निवासी डबवाली और निक्कू निवासी गांव जगमालवाली सहित 5-6 अन्य लोगों पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। जांच में पता चला है कि गांव जगमालवाली की एक महिला के घर आने-जाने को लेकर गुरकमल और शिवराज सिंह में रंजिश थी। जिसको लेकर ही घटना को अंजाम दिया गया है।
-अमित बैनीवाल, थाना प्रभारी कालांवाली,