फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cold winds tormented, maximum temperature dropped by four degrees, people remained hiding in their homes.

Sirsa News: सर्द हवाओं ने सताया, अधिकतम तापमान चार डिग्री गिरा, घरों में दुबके रहे लोग

Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 30 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cold winds tormented, maximum temperature dropped by four degrees, people remained hiding in their homes.
रविवार को सुबह के समय खेतों में छाई धुंध।  संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। जिले में रविवार को दिनभर धूप नहीं निकली। वहीं, शीतलहर ने दिनभर लोगों को परेशान किया। इसके चलते लोग पूरा दिन घरों में दुबके रहे। कई जगहों पर लाेगों ने अलाव का सहारा लेकर ठंड दूर की।

बूंदाबांदी का असर रविवार को भी देखने को मिला। रविवार को दिनभर चल रही ठंडी हवाओं ने परेशान किया। पूरा दिन आसमान में बादल छाए रहे। जिसके कारण धूप भी नहीं निकली। शीत लहर के चलते पूरा दिन लोग अपने घरों में दुबके रहे। जरूरी काम से ही लोग सड़कों पर दिखे। शहर की सड़कें दिनभर सुनसान नजर आईं। रविवार का दिन बीते दिन शनिवार से ज्यादा ठंडा रहा। इसके कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान अधिकतम तापमान में 4 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की गिरावट रही। रविवार को अधिकतम तापमान 13. 4 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री पर रहा। वहीं, शनिवार को अधिकतम तापमान 17. 4 डिग्री पर दर्ज किया गया था। वहीं न्यूनतम तापमान 11. 6 पर रहा था।
विज्ञापन


---

फसलों को होगा फायदा

इस सर्द मौसम में किसानों के चेहरे पर रौनक छाई हुई है। किसानों का कहना है कि इस ठंड से सरसों और गेहूं की फसल के लिए वरदान साबित होगी। जिस से गेहूं की पैदावार में बढ़ोतरी होगी और फसलों की ग्रोथ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


--

चिकित्सक घरों से बाहर न निकलने की दे रहे सलाह

नागरिक अस्पताल में चिकित्सक डॉ. भरत भूषण ने बढ़ती ठंड के चलते युवाओं और बच्चों को बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं, बच्चों को पीने में गर्म पानी, पूरे और गर्म कपड़े और बाहर के खाने से परहेज की सलाह दे रहे हैं। साथ ही बुजुर्गों को भी घरों में रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed