फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CM Flying raided rice factories, took samples

चावल फैक्टरियों पर सीएम फ्लाइंग ने मारा छापा, लिए सैंपल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:41 PM IST
विज्ञापन
CM Flying raided rice factories, took samples
सिरसा। चावल फैक्टरियों में गोलमाल और गुणवत्ता की जांच के लिए सीएम फ्लाइंग ने छापा मारा। जिलेभर में स्थित कई राइस मिल पर छापा मार अधिकारियों ने दो सैंपल लिए हैं। लैब से रिपोर्ट आने के बाद अधिकारी एक्शन लेंगे।
विज्ञापन

शिकायतें मिल रही थीं कि फैक्टरियों में गुणवत्ता को नजरअंदाज कर चावल तैयार किए जा रहे हैं। इस आधार पर सीएम फ्लाइंग ने शुक्रवार को अचानक छापा मार कार्रवाई की। सीएम फ्लाइंग ने सिरसा, कालांवाली, डिंग सहित अन्य इलाकों में स्थित फैक्टरी में जांच की। कालांवाली स्थित गुप्ता फैक्टरी ओर स्वीम राइस मिल पर हिसार से आई चार सदस्य सीएम फ्लाइंग टीम ने छापा मारा। हिसार से आई टीम का नेतृत्व इंस्पेक्टर राजेश कुुमार कर रहे थे। इस दौरान खाद्य आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर चंद्रमोहन और संदीप लोहान भी शामिल रहे। उन्होंने भी सैंपल लेने में टीम की मदद की। दोनों फैक्टरी से 1-1 सैंपल लिया गया। सैंपल को सील बंद कर एफसीआई की लैब में जांच के लिए भेजा गया। अब इसकी रिपोर्ट दो से तीन दिन में मिल जाएगी। इंस्पेक्टर चंद्रमोहन ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कार्रवाई से फैक्टरी संचालकों में हड़कंप, शाम तक चली प्रक्रिया
जिलेभर में एक साथ हुई सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई से चावल फैक्टरी के संचालकों में हड़कंप की स्थिति बन रही। दिनभर फैक्टरी संचालक एक दूसरे से सीएम फ्लाइंग की कार्रवाई को लेकर जानकारी जुटाते रहे। जिन फैक्टरी में सीएम फ्लाइंग की टीमें नहीं पहुंची। वहां भी स्टाफ परेशान नजर आया। उन्हें आशंका थी कि कहीं टीम उनके यहां पर भी कार्रवाई न कर दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed