फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness is a continuous campaign, participation of common people is necessary in it: Subhash Chandra

स्वच्छता निरंतर चलने वाला अभियान, इसमें आमजन की भागीदारी जरूरी : सुभाष चंद्र

Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 19 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness is a continuous campaign, participation of common people is necessary in it: Subhash Chandra
पंचायत भवन में कार्यशाला को संबो​धित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमै
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सिरसा। पंचायत भवन में सालों बाद ग्रामीण और शहरी सफाई कर्मचारियों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिदिन सफाई कर शहर और ग्रामीण एरिया को साफ सुथरा बनाने वाले कर्मचारियों को जागरूक किया गया। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छता निरंतर चलने वाला अभियान है।

इसमें आमजन की भागीदारी जरूरी है। इस मौके पर ओडीएफ प्लस से लेकर डोर टू डोर कचरा प्रबंधन सहित विभिन्न प्रणालियों के बारे में बताया गया। इसके अलावा स्कूलों के शिक्षकों और सरपंचों को जानकारी दी गई। हालांकि, इस दौरान सरपंच व स्कूल प्रतिनिधि ज्यादा संख्या में नहीं पहुंचे। सुभाष चंद्र ने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन में सिरसा सदैव अग्रणी रहा है, चाहे वह खुले में शौच मुक्त हो या ओडीएफ प्लस। उन्होंने कहा कि स्वच्छता निरंतर चलने वाला अभियान है, इसमें आमजन की भागीदारी जरूरी है ताकि इसे एक जन आंदोलन का रूप बनाया जा सके।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वच्छता को संकल्प बनाकर अपने व्यवहार में ढालना जरूरी है। उन्होंने कहा कि नागरिक अपने गांव व शहर को स्वच्छ बनाने में शासन और प्रशासन का अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश हैं कि हरियाणा प्रदेश का ग्रामीण और शहरी क्षेत्र बिल्कुल स्वच्छ हो। इसी के चलते प्रदेशभर में स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि कोई भी गांव या शहर स्वच्छ दिखता है तो उसमें वहां के नागरिकों का योगदान अवश्य होता है। स्वच्छता में समाज का सहयोग मिलना जरूरी है। आमजन यदि इस अभियान में शामिल हो जाए तो शहर और गांवों को निश्चित तौर पर स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे गलियों में इधर उधर कूड़ा कचरा न डालें, इससे गंदगी का आलम बनता है। यही गंदगी नालियों में चली जाती है, जो कि पानी निकासी अवरुद्ध होने का कारण बन जाती है।



उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत क्रियान्वित की जा रही गोवर्धन प्रोजेक्ट, व्यक्तिगत शौचालय, तरल और ठोस कचरा प्रबंधन, ऑडीफ प्लस, मॉडल ओडीएफ प्लस, डोर टू डोर कचरा प्रबंधन और शहरी क्षेत्र में सार्वजनिक शौचालय, डोर टू डोर कचरा कलेक्शन, रोड स्विपिंग सहित स्वच्छता की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की।



उन्होंने कहा कि अधिकारी इसे जन आंदोलन बनाने में आमजन को साथ जोड़ें। इसी तरह हर वार्ड में गणमान्य लोगों, नामी खिलाड़ियों, संत महात्माओं को स्वच्छता से जोड़ें। स्वच्छता एक पुण्य का कार्य है, इसे गंभीरता से लें। अपने से बदलाव करें, यह हमारा नैतिक कर्तव्य भी है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता को लेकर शहरी और ग्रामीण स्तर पर किए जा रहे कार्यों की हर माह समीक्षा होगी।


इस मौके पर इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा शीशपाल कंबोज, डीएमसी सुरेंद्र बेनीवाल, जिला परिषद के सीईओ डाॅ. सुभाष चंद्र, कार्यकारी अभियंता पंचायती राज गौरव भारद्वाज, स्वच्छ भारत मिशन के जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुखविंद्र सिंह, सरपंच, एनजीओ, स्कूलों के हेडमास्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed