फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleanliness drive carried out in Ward 11, Super Sucker Machine brings huge relief

Sirsa News: वार्ड 11 में चला सफाई अभियान, सुपर सकर मशीन से मिली बड़ी राहत

Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 27 Feb 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness drive carried out in Ward 11, Super Sucker Machine brings huge relief
सिरसा के वार्ड 11 स्थित कंगनपुर रोड के सुंदर नगर में मशीन ये सफाई करते हुए। 
सिरसा। वार्ड 11 स्थित कंगनपुर रोड के सुंदर नगर में वीरवार रात विशेष सफाई अभियान चलाया गया। क्षेत्र में जमा गंदगी और सीवरेज की समस्या को दूर करने के लिए सुपर सकर मशीन से सफाई करवाई गई।
विज्ञापन

यह अभियान रात 10 बजे शुरू हुआ और दोपहर करीब 2:30 बजे तक लगातार चलता रहा। इस दौरान नगर पार्षद राजन शर्मा स्वयं मौके पर मौजूद रहे । लोगों ने बताया कि लंबे समय से नालियों और सीवर जाम की समस्या बनी हुई थी, जिससे बदबू और जलभराव की परेशानी हो रही थी। सुपर सकर मशीन के माध्यम से गहराई तक जमी गंदगी को साफ किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन

नगर पार्षद राजन शर्मा ने कहा कि वार्ड में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना उनकी प्राथमिकता है और जहां भी समस्या आएगी, तुरंत समाधान कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से भी अपील की कि कूड़ा-कर्कट नालियों में न डालें, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या दोबारा न हो। क्षेत्रवासियों ने रात में भी मौके पर पहुंचकर कार्य की निगरानी करने पर पार्षद राजन शर्मा का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed