फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cleaning workers staged a sit-in for two hours, agreed on Pradhan's assurance

Sirsa News: सफाई कर्मचारियों ने दो घंटे लगाया धरना, प्रधान के आश्वासन पर माने

Thu, 28 Nov 2024 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Nov 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Cleaning workers staged a sit-in for two hours, agreed on Pradhan's assurance
मांगों को लेकर धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी। 
रानियां। नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों ने लंबित मांगों के विरोध में वीरवार को दो घंटों का सांकेतिक धरना लगाया। कर्मचारियों ने अधिकारियों व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन

कर्मचारियों के धरने की सूचना मिलने पर नगर पालिका के चेयरमैन मनोज सचदेवा मौके पर पहुंचे। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को जल्द ही बकाया तेल व साबुन उपलब्ध करवाने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने अपनी ड्यूटी संभालते हुए शहर में सफाई कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की रानियां इकाई के प्रधान सोमपाल पुहाल ने बताया कि सरकार ने सभी सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्रति माह तेल व साबुन देने की योजना चला रखी है। नगर पालिका में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों को वर्ष 2020 व वर्ष 2024 के दस महीनों का तेल व साबुन अभी तक नहीं दिया गया। इसको लेकर उन्होंने कई बार नगर आयुक्त को पत्र के माध्यम से अवगत भी करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुहाल के अनुसार चार साल बीत जाने के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसके विरोध में वीरवार को धरना दिया गया। इस मौके पर कर्मचारी दखन राम, अमित, रामकुमार, विकास, मीन कुमार, ममता रानी, दलबीर व सुखवंत कौर आदि उपस्थित रहे।


सफाई कर्मचारियों का वर्ष 2020 व 2024 के 10 महीनों का तेल व साबुन बकाया था। इसका ज्ञापन इन्होंने पहले भी मुझे दिया था। इस बारे में सचिव से बात की थी। इन्होंने हाउस की बैठक में प्रस्ताव डालने को कहा गया था। बुधवार को हाउस की बैठक हुई थी। इसमें इनका प्रस्ताव डाल दिया है। जैसे ही इनका प्रस्ताव पास होगा, इनका बकाया तेल व साबुन दे दिया जाएगा।
- मनोज सचदेवा, चेयरमैन, नगर पालिका, रानियां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed