{"_id":"62effb9b94579c137a0d252e","slug":"cleaning-of-large-sewerage-lines-affected-for-30-years-due-to-lack-of-robotic-machines-sirsa-news-hsr6386920138","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोबोटिक मशीन न होने के कारण 30 वर्षों से बड़ी सीवरेज लाइनों की सफाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोबोटिक मशीन न होने के कारण 30 वर्षों से बड़ी सीवरेज लाइनों की सफाई प्रभावित
विज्ञापन
सीवरेज लाइन धंसने के बाद मरम्मत के लिए खोदा गई रानियां रोड। संवाद
- फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर के पानी की निकासी के लिए 30 वर्ष पहले डाली सीवरेज की बड़ी लाइन की अब तक एक बार भी सफाई नहीं हो पाई है। इसके कारण बड़ी लाइनों में अब गाद जमा होने के कारण समय पर पानी की निकासी नहीं हो पा रही। जिसका खामियाजा शहर वासियों को बारिश के कई दिन बाद भी पानी की निकासी न होने पर भुगतना पड़ता है। सीवरेज की बड़ी लाइन के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को रोबोटिक मशीन की आवश्यकता है, लेकिन यह मशीन नही है।
जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से शहर के केलनियां और नटार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया गया है। इसमें पूरे शहर के पानी को प्लांट तक पहुंचाया जाता है और वहां से पानी को साफ कर खेतों में सप्लाई किया जाता है। शहर के बारिश और घरों के पानी को ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाने के लिए बड़ी सीवरेज लाइन डाली गई है। यह सीवरेज लाइन 30 वर्ष पहले विभाग की ओर से जमीन के 20 फुट नीचे डाली गई थी। ऐसे में इस लाइन को साफ करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग को रोबोटिक मशीन की आवश्यकता है। लेकिन विभाग के पास बखट व सुपर शकर मशीनें ही है। इनसे सीवरेज की छोटी लाइनों को साफ किया जा सकता है। रोबोटिक मशीन न होने के कारण बीते 30 वर्षों से इन सीवरेज लाइनों की अब तक एक बार भी सफाई नहीं हो पाई है। इससे अब शहर के पानी की समय पर निकासी नहीं हो पा रही।
हर रोज आ रही हैं विभाग के पास 150 शिकायतें
शहर में सीवरेज ओवरफ्लो होने और पानी की निकासी न होने को लेकर लोग जन स्वास्थ्य विभाग में शिकायत दे रहे हैं। जिसके चलते अब हर रोज करीब 130 से 150 तक शिकायतें विभाग की ओर से दर्ज की जा रही हैं और इनमें से 100 के लगभग शिकायतों का निपटारा किया जा रहा है। कई कॉलोनी वासियों को बारिश होने के तीन से चार दिनों तक भी जलभराव की परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
तीन बार धंस चुकी है रानियां रोड
सीवरेज लाइन 30 वर्ष पुरानी हो चुकी है। इसकी स्थिति खराब हो चुकी है। रानिया रोड क्षेत्र में पशु डेयरियां अधिक होने के कारण पशु पालक भी सीवरेज लाइन में गोबर डालते हैं। ऐसे में सीवरेज लाइन में गैस अधिक होने और गोबर व मिट्टी लाइन में जमा होने के कारण यह बीते तीन वर्षों में रोड तीन धंस चुकी है।
सीवरेज लाइन ठीक करने के बाद नहीं हुआ निर्माण
बीते माह रानियां रोड सीवरेज लाइन के कारण धंस गया था। इसके बाद विभाग की ओर से रोड पर खोदाई कार्य करवा वहां पर मरम्मत की गई है। लेकिन अभी तक रोड का फिर से निर्माण नहीं करवाया गया है। इसके कारण यहां से रोड को वन वे किया गया है और आवाजाही भी प्रभावित हो रही है। आसपास के दुकानदारों का कहना है कि वह रोड के निर्माण को लेकर कई बार अधिकारियों को शिकायत दे चुके है, लेकिन अभी तक उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है।
विभाग के पास उपलब्ध हैं मशीनें
जेटिंग मशीन 1
बखट मशीनें 03
सुपर शकर मशीन 1
सीवरेज की बड़ी लाइन में गोबर और मिट्टी जमा होने से रोड धंसने की समस्या आ रही है। बड़ी सीवरेज लाइन को साफ करने के लिए रोबोटिक मशीन की आवश्यकता है, लेकिन वह न होने के कारण इसकी सफाई नहीं हो पा रही है। विभाग के पास जो मशीनें है, उनसे छोटी सीवरेज लाइनों को साफ किया जा सकता है। - रोहताश कुमार, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग सिरसा।