{"_id":"6016ee8a8ebc3e089c29fb19","slug":"classes-of-students-from-vi-to-viii-will-be-started-from-today-sirsa-news-rtk5932589109","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से लगेंगी छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से लगेंगी छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों की कक्षाएं
विज्ञापन
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से सोमवार से छठी से आठवीं की कक्षाओं को शुरू किया जाएगा। इसके लिए निजी और सरकारी विद्यालयों की तरफ से भी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुबह 10 बजे से डेढ़ बजे तक पढ़ाई करवाई जाएगी। विद्यार्थी की विद्यालय में एंट्री से पहले विद्यार्थियों को कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी होगी। ऐसे में स्वास्थ्य केंद्र की तरफ विद्यार्थी की दी गई रिपोर्ट में विद्यार्थी का स्वास्थ्य ठीक है तो उसे विद्यालय में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं एंट्री गेट पर भी विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। साथ ही चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में भी ऑफलाइन कक्षाएं एक फरवरी से शुरू हो रही है। विश्वविद्यालय ने विद्यार्थियों के लिए कक्षाओं को सैनिटाइज करवाया।
बता दें कि कोविड 19 को लेकर सामान्य स्वास्थ्य जांच पीएचसी, सीएचसी या किसी अन्य स्वास्थ्य केंद्र से करवानी जरूरी होगी। जांच पत्र स्कूल में प्रवेश से 72 घंटे से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए। विद्यार्थी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना जांच करवा सकते हैं। हालांकि इससे पहले सरकारी स्कूलों में नौवीं से बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को ही पढ़ाई करवाई जा रही है। ऑफलाइन कक्षाओं के साथ-साथ अगर कोई विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाएं भी लगाना चाहता है उन विद्यार्थियों को ऑनलाइन भी पढ़ाई करवाई जाएगी।
एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाने का नियम
स्कूल में प्रवेश होने से पहले विद्यार्थी की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी और हाथों को सैनिटाइजर से साफ किया जाएगा। वहीं विद्यार्थी के परिवार द्वारा दिए गए सहमति पत्र को भी शिक्षक जमा करेंगे, साथ ही एक बेंच पर एक विद्यार्थी को बैठाया जाएगा। कोरोना के नियमों की पालना करने को लेकर विभाग की ओर से भी विद्यालय प्रिंसिपल को आदेश दिए गए हैं। जिसके तहत स्कूलों में आने वाले विद्यार्थियों व स्टाफ को मास्क पहनना जरूरी होगा। स्कूलों में समय समय पर सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया जाएगा।
विज्ञापन
अधिक तापमान अधिक होने पर नहीं मिलेेगा प्रवेश
थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान विद्यार्थी का तापमान अधिक पाया गया तो स्टाफ की ओर से उसे स्कूल में प्रवेश नहीं दी जाएगी। विद्यार्थी को गेट से वापस घर भेजा जाएगा और कोरोना जांच करवाई जाएगी। उक्त रिपोर्ट अध्यापकों को प्रतिदिन मोबाइल एप पर अपलोड करने के साथ-साथ जिला उपायुक्त कार्यालय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी व नोडल अधिकारी को भेजनी आवश्यक होगी।
पॉजिटिव आने पर 10 दिन के लिए बंद होगा स्कूल
स्कूल परिसर को कक्षाओं के स्तर के अनुसार अलग-अलग विंग में बांटा हुआ है। जिसके तहत सीनियर सेकेंडरी, सेकेंडरी, मिडिल व प्राथमिक में बांटा गया है। एसओपी के सभी नियमों का पालन करने के उपरांत भी यदि कोई विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाया जाता है तो विद्यालय मुखिया द्वारा स्कूल प्रबंधन समिति के सहयोग से उच्च अधिकारीगण के संज्ञान में लेकर आना जरूरी होगा। यदि एक से अधिक विंग के विद्यार्थी संक्रमित आते है तो स्कूल को दस दिन के लिए बंद किया जाएगा।
कोट
सरकारी व निजी स्कूलों में सोमवार से पढ़ाई करवाई जाएगी। स्कूलों में कोविड 19 को लेकर विशेष सावधानी बरतनी जरूरी होगी। इसके लिए सभी स्कूलों के इंचार्ज को निर्देश जारी कर दिए हैं।
-आत्म प्रकाश मेहरा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सिरसा।