{"_id":"64f0d5fadde31490d70856b6","slug":"clash-between-two-groups-of-students-in-cdlus-shopping-complex-police-engaged-in-investigation-sirsa-news-c-128-1-sir1002-5262-2023-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: सीडीएलयू के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: सीडीएलयू के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में छात्रों के दो गुटों में झगड़ा, जांच में जुटी पुलिस
Thu, 31 Aug 2023 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 31 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में दो छात्रों में आपस में मामूली कहासुनी होने के बाद दो गुटों के छात्र आपस में भिड़ गए। एक गुट के छात्रों ने दूसरे गुट के छात्र की कार पर लाठी व पत्थर से वार कर दिया। इससे कार पेड़ में जा टकराई और क्षतिग्रस्त हो गई। झगड़े में तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। देर शाम तक किसी भी पक्ष की तरफ से पुलिस को मामले की शिकायत नहीं दी गई है। हुडा चौकी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
वीरवार को सीडीएलयू में कार और मोटरसाइकिल आपस में भिड़ गए। इससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। एक बार मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद मोटरसाइकिल पर सवार युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया और सीडीएलयू के शॉपिंग कांप्लेक्स के पास उक्त कार पर डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। कार चालक युवक ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो एक युवक ने पत्थर और लाठी से कार के शीशे पर वार कर दिया। इससे कार अनियंत्रित हो गई और सीधा पेड़ में जा टकराई। इस हमले में तीन युवक घायल बताए जा रहे हैं। हमलावर मौके पर ही बोलेरो में सवार होकर सीडीएलयू से बाहर निकल गए। कार में सवार युवक भी मौके पर कार को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के छात्रों ने मामले की सूचना सीडीएलयू के सुरक्षा कर्मियों को दी। सुरक्षा कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सिविल लाइन थाना की हुडा चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति जांची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। दोनों पक्षों पर कार्रवाई करने के लिए सुरक्षा शाखा इंचार्ज हिम्मत सिंह ने शिकायत पुलिस को दी है।
विश्वविद्यालय के ही विद्यार्थी बताए जा रहे है युवक
झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के छात्र विश्वविद्यालय के ही बताए जा रहे हैं। कार का नंबर ट्रेस किए जाने के बाद कार मालिक की पहचान माधोसिंघाना निवासी महेंद्र कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने महेंद्र कुमार को मामले की जानकारी दी है और उसे चौकी में बुलाया है। पुलिस की अनुसार महेंद्र कुमार से गांव निवासी उसका जानकार कार मांगकर लाया था।
विज्ञापन
गेट पर टोकन सिस्टम, सुरक्षाकर्मी भी तैनात, फिर भी फरार हुए युवक
सीडीएलयू में पहले भी कई बार शरारती तत्वों की ओर से उत्पात मचाया गया था। इसके बाद सीडीएलयू प्रशासन ने टोकन सिस्टम लगाया। सुरक्षा कर्मचारियों को भी तैनात किया गया है। सीडीएलयू में अगर किसी वाहन चालक को प्रवेश देना है तो उसे एक टोकन दिया जाता है। इसका दूसरे गेट पर टोकन जमा होने के बाद ही उसे बाहर जाने देने की अनुमति है। हैरानी बात है कि इसके बाद भी युवक हमला कर फरार हो गए।
वर्जन
सीडीएलयू में युवकों का झगड़ा होने मामले की शिकायत आई है। घटना स्थल पर पुलिस कर्मचारियों को भेजा गया। अभी तक मामले की शिकायत नहीं आई है। शिकायत आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। - कृष्ण कुमार, थाना प्रभारी, सिविल लाइन थाना सिरसा।