फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   clash between administration and safai karmchari

Sirsa News: झाड़ू लेकर आए कर्मचारियों का सामान ले गए कर्मचारी, गलियों में नहीं होने दी सफाई

Thu, 27 Aug 2026 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 27 Aug 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
clash between administration and safai karmchari
सिरसा। डंपिंग प्वाइंट पर पहुंची डोर टू डोर कचरा लेकर गाड़ियां। संवाद 
अलग-अलग रणनीति बनाने में जुटे अधिकारी व कर्मचारी, अब बना रहे नई योजना
विज्ञापन

फोटो ----
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। रक्षाबंधन पर शहर में सफाई व्यवस्था बनाने के प्रयास में नगर परिषद प्रशासन लगा है। घेराव व विवाद न हो। इसलिए पुलिस व अधिकारियों की सुरक्षा में काम करवाया जा रहा है। वहीं, दूसरी ओर डबवाली में 47 कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया। कर्मचारी कूड़े पर लेट गए और अपना विरोध जताना शुरू कर दिया था।
लगातार हिरासत में कर्मचारियों को लेने के खेल में आंदोलन की लड़ाई को कमजोर होते देखकर अब हड़ताली कर्मचारी नई योजना के तहत काम करेंगे। कारण यह कि प्रशासन कर्मचारियों को हिरासत में लेने के बाद डंपिंग पॉइंटों व डोर-टू-डोर का काम करवा लेता था।
विज्ञापन

प्रशासन की इस योजना को अब हड़ताली कर्मचारी भांप गए हैं। शुक्रवार से कर्मचारी नई रणनीति के तहत काम करेंगे। इसको लेकर पहला ट्रायल वीरवार को बेरी वाली गली से किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर नगर परिषद की ओर से गलियों में झाड़ू लगाने के लिए लाए गए कर्मचारियों की झाड़ू व सामान कर्मचारी लेकर चले गए। ऐसे में 500 रुपये प्रतिदिन और बाद में स्थायी तौर पर रखने के लालच में आए कर्मचारी काम नहीं कर पाए। काम रुकवाने के बाद हड़ताली कर्मचारियों ने कोई विरोध नहीं किया और चले गए।
नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई सिरसा के प्रधान नरेश कुमार व मनोज अठवाल ने बताया कि अधिकारियों की हिरासत में लेने की प्लानिंग अब ज्यादा दिन नहीं चलेगी। कर्मचारी अब हिरासत देने की बजाय अपना विरोध जताएंगे।
यदि फिर भी जबरदस्ती पुलिस उन्हें गिरफ्तार करती है तो कानूनी प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। विरोध के तरीके में अब बदलाव किया जाएगा। प्रशासन जितनी प्लानिंग के साथ काम कर ले, अब उनकी योजना को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
आंदोलन को कमजोर नहीं होने देंगे। पिछले एक सप्ताह से चल रहे सफाई के ड्रामे की सच्चाई सामने लाने का वक्त आ गया है। अब सफाई कर्मचारी अपनी झाड़ू की असली ताकत प्रशासन को दिखाएंगे।

हुडा सेक्टर की सफाई से फर्क नहीं पड़ता है
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि नगर परिषद प्रशासन सेक्टरों में सफाई करवा रहा है। उससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहां पर डोर-टू-डोर कचरा उठाने से हड़ताल पर कोई असर नहीं आ रहा है। वहां पर प्रशासन अपना डोर-टू-डोर उठाए। मगर, असली काम कॉलोनियों, बाजारों में है। जहां पर बड़े स्तर पर कूड़ा पड़ा है। वहां पर कूड़े की उठान नहीं होने दी जाएगी।

जब तक नहीं लगेगी झाड़ू, शहर नहीं होगा साफ
नगर परिषद प्रशासन मुख्य डंपिंग पॉइंटों से कचरा उठा रहा है। इन पॉइंटों पर घरेलू की जगह 90 प्रतिशत कॉमर्शियल व रेहड़ी आदि का कचरा आता है। घरेलू कचरा आज भी गलियों में बने खाली प्लॉटों, ग्रीन बेल्ट आदि में पड़ा है। इससे उठाने का प्रयास नहीं किया गया है। झाड़ू लगाने वाले कर्मचारी ही इसे उठाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed