फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic

2020 तक घर-घर पहुंचेगा पानीः अरोड़ा

Mon, 06 Jan 2020 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic
civic - फोटो : Sirsa
हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने सोमवार को वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम से जिलावार जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान उपायुक्त अशोक गर्ग एवं जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव ने कहा कि जल जीवन मिशन केंद्र सरकार की बहुत महत्वपूर्ण योजना है जिसके तहत वर्ष 2022 तक हर घर तक पेयजल कनेक्शन पहुंचाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत अवैध कनेक्शनों को वैध करना, प्रति व्यक्ति प्रतिदिन 55 लीटर पेयजल आपूर्ति करना तथा प्रत्येक घर में जल पहुंचाना मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की मात्रा के साथ गुणवत्ता की ओर भी ध्यान दिए जाने की जरूरत है। उपायुक्त अशोक कुमार गर्ग ने बताया कि सक्षम युवाओं के माध्यम से जिला में सर्वे करवाया जा रहा है तथा इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि सर्वे में ग्रामीण क्षेत्र में किस गांव में कितने कनेक्शन वैध और कितने अवैध है, यह जानकारी जुटाई जाएगी। इन कनेक्शनों को सर्वे के बाद वैध किया जाएगा। जिला में हाउस होल्ड सर्वे का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है शेष को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला में 62 प्रतिशत घरों के कनेक्शन स्वीकृत है शेष घरों का एफएसटीसी के माध्यम से जल्द ही स्वीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिला में 337 गांवों में ग्राम जल एवं सीवरेज कमेटियों बनाई जा चुकी है जिसमें प्रत्येक कमेटी में 11 सदस्य शामिल है। इन कमेटियों में 50 प्रतिशत महिलाओं को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि कमेटी में चेयरमैन सरपंच, सदस्य आशावर्कर, आंगनवाड़ी वर्कर, महिला मंडल की प्रधान, साक्षर महिला समूह, महिला पंच, पुरुष पंच, चोकीदार,जनस्वास्थ्य व पंचायती राज विभाग के जेई बतौर कनवेनर कार्य करेंगे। उन्होंने बताया कि जिन गांवों में कनेक्शन या पाइपलाइन नहीं पहुंची है उनका विभाग द्वारा एस्टीमेट बना कर कार्य किया जाएगा। वीडियो कॉफ्रेंस में अधीक्षक अभियंता जनस्वास्थ्य विभाग प्रदीप पूनिया, कार्यकारी अभियंता होशियार सिंह, तरुण गर्ग, जिला सलाहकार डब्ल्यूएसएसओ राकेश सोगलान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed