{"_id":"60da0a158ebc3ec2025c6e15","slug":"civic-issuse-worker-sirsa-news-sirsa-news-rtk6151374176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दौर की वार्ता में बनी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में सहमति, हड़ताल की खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दौर की वार्ता में बनी आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में सहमति, हड़ताल की खत्म
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर धरनारत आउटसोर्सिंग स्वास्थ्य यूनियन के कर्मचारियों, ठेकेदार व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सोमवार को हुई वार्ता सफल रही। हालांकि पहले दो दौर की वार्ता में मांगों पर सहमति नहीं बन पाई। तीसरे दौर की वार्ता में मांगों पर विचार किए जाने पर कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म कर दी।
वार्ता में एसडीएम जयबीर यादव, सीएमओ मनीष बांसल व सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ, जिला सचिव राजेश भाकर, स्वास्थ्य ठेका कर्मचारी यूनियन की जिला प्रधान सुमित्रा, अमित कुमार, भीम सोनी, राजेंद्र, अखिल भारतीय किसान सभा नेता राकेश फगोडिया, रिटायर कर्मचारी संघ से महेंद्र शर्मा, एनएचएम से जिला प्रधान कुंदन गावड़िया, सचिव डॉ. जगत ने शिरकत की।
इस मौके पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल व जिला सचिव राजेश भाकर ने बताया कि तीसरे दौर की वार्ता में हटाए गए 11 में से पांच कर्मचारियों के ज्वाइनिंग पत्र जारी हुए हैं। 104 आउटसोर्सिंग के कर्मचारियों को वापस ड्यूटी पर लिया जाएगा। जांच में सही पाए जाने वाले कर्मचारियों को प्राथमिकता से वापिस लिया जाएगा। हड़ताल के दिनों को छुट्टी नहीं लगाई जाएगी।
विज्ञापन
इसके अतिरिक्त कोविड कर्मचारियों का रुका हुआ वेतन दो दिन में जारी किया जाएगा। पहले जो कर्मचारी जिस जगह पर ड्यूटी कर रहे थे, वो वहीं पर ही बने रहेंगे। स्वीपरों का तीन माह का रुका हुआ एरियर प्रक्रिया में डाल दिया गया है। सहमति बनने पर आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने अपना धरना खत्म कर दिया। कर्मचारियों के धरने को रोडवेज यूनियन, बिजली यूनियन, फायर यूनियन, नगर पालिका संघ, रिटायर कर्मचारी संघ, केंद्रीय ट्रेड यूनियन, सीटू, एनएचएम सहित राजनीतिक दलों कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी, महिला जनवादी सभा, एसएफआई ने समर्थन दिया हुआ था।