फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   civic,issuse,sirsa news,credit card

पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए 6460 आवेदन रद्द, 524 के ही लोन स्वीकृत

Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
civic,issuse,sirsa news,credit card
पशुपालकों के लिए सरकार की ओर से शुरू की गई पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए ग्रामीण आंचल के सात हजार पशु पालकों ने आवेदन किए गए हैं। परंतु बैंकों ने लोन की भरपाई न होने की आशंका के चलते 6460 लोगों के आवेदन रद्द कर दिए। हालांकि पशु पालकों का कहना है कि बैंक अधिकारियों की मनमर्जी के चलते लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा। पशुपालक बैंकों के चक्कर काटने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन

डबवाली उपमंडल के अंतर्गत आने वाले 9 वेटरनेरी अस्पतालों के तहत आने वाले पशुपालकों की ओर से 6984 आवेदन किए गए। जिसमें कुल 524 लोन पास किए गए और 494 को विभाग की ओर से पशु हेल्थ सर्टिफिकेट जारी किए हैं। जबकि 30 लोगों ने लोन स्वीकृत होने के बाद लिया नहीं। गाय के लिए करीब 40 हजार रुपये और भैंस के लिए 50 हजार रुपये का लोन राशि स्वीकृति की जाती है, जो कि एक साल के लिए होती है।
विज्ञापन

गांव लोहगढ़ के पशुपालक कुलविंदर सिंह का कहना है कि मेरे पास लगभग 20 पशु हैं। जिसमें गाय, भैंस व कुछ बकरियां भी हैं। मैंने पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लगभग 4 माह पहले 4 गायों का बीमा करवाकर आवेदन किया था। बैंक के चक्कर काटने के बावजूद भी उन्हें योजना का लाभ नहीं मिल रहा। मुझे गांव के बैंक मैनेजर ने यह कह कर कि आपकी जमीन की लिमिट बनी हुई है, इसलिए आपको इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुपालक द्वारा बैंक में आवेदन किया जाता है। बैंक कर्मी सर्वे के बाद पशुओं, घर व उसके चरित्र के आधार पर रिपोर्ट देता है और बैंक लोन स्वीकृत करता हैं। हमने तो विभाग की ओर से पशु हेल्थ सर्टिफिकेट जारी करना होता है।
- विद्या सागर, एसडीओ पशुपालन विभाग डबवाली।
गांव का नाम आवेदन लोन स्वीकृत सर्टिफिकेट जारी
- शहर डबवाली 937 46 46
- अबूबशहर 767 42 40
- अलीकां 886 70 67
- चट्ठा 445 124 103
- चौटाला 745 25 25
- महाग्राम गंगा 827 23 23
- गोरीवाला 955 46 46
- कालूआना 572 118 118
- खुईयां मलकाना 850 30 26
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed