फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   City Kirtan taken out on the Prakash Parv of Sri Guru Nanak Devji

Sirsa News: श्री गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व पर निकाला नगर कीर्तन

Sat, 25 Nov 2023 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 25 Nov 2023 11:46 PM IST
विज्ञापन
City Kirtan taken out on the Prakash Parv of Sri Guru Nanak Devji
डबवाली। श्री गुरु नानक देवजी के प्रकाश पर्व के अवसर पर पंज प्यारों की अगुवाई में सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित श्री कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा से शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। जो शहर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरा। नगर कीर्तन के स्वागत के लिए शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। हल्का विधायक अमित सिहाग नगर कीर्तन में शामिल हुए और श्री गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर सरबत के भले की अरदास की। उन्होंने पंज प्यारों को सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

जहां गुरु के पंज प्यारे फूलों से सजी पालकी की अगुवाई की। इनके साथ दो युवक धर्म ध्वजा लेकर चल रहे थे। इसके साथ-साथ अखाड़ा बाबा दीप सिंह गतका पार्टी के युवाओं ने गतका, तलवारबाजी, लाठी व भाला व ढाल के हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों और साध-संगत को रोमांचित कर दिया। नगर कीर्तन में सैकड़ों लोगों ने शामिल होकर पुण्य कमाया। इससे पहले आगे-आगे एक ट्रैक्टर के साथ लगे वाटर टैंक से पानी का छिड़काव किया गया। वहीं महिला श्रद्धालु झाडू लगाते हुए चली। वहीं सबसे पीछे गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी फूलों से सजी एक विशेष पालकी में चली। इसके अलावा नेहरू सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बच्चे अपना स्कूल बैंड लेकर चले। इनके पीछे एमएम पब्लिक स्कूल, एनपीएस, खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल व अरोड़वंश सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी चल रहे थे।
विज्ञापन


नगरवासियों ने लिया आशीर्वाद

नगरवासियों ने जगह-जगह गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष माथा टेक कर आशीर्वाद लिया और पालकी के साथ-साथ चले। नगर कीर्तन सब्जी मंडी, गोल बाजार, गांधी चौक, मेन बाजार, शिव चौक, रेलवे क्रॉसिंग, कॉलोनी रोड, चौटाला रोड, बठिंडा गोल चौंक, जीटी रोड से होते हुए गुरुद्वारा में पहुंचकर संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं द्वारा साध-संगतों के लिए रास्ते में जगह-जगह लंगर भी लगाए गए। श्री कलगीधर सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से सभी श्रद्धालुओं को सौहार्द का संदेश देते हुए प्रकाश पर्व की बधाई दी गई। वार्ड नंबर 3 में स्थित गुरुद्वारा श्री सिंह सभा, मेन बाजार के मेन चौक पर अरोड़वंश सभा डबवाली के पदाधिकारियों अध्यक्ष परमजीत सिंह लभू सेठी, उपाध्यक्ष हरजीत सिंह बिट्टू सेठी, प्रेम सिंह सेठी, पीएनबी बैंक के समीप गुरुद्वारा नामदेव प्रबंधक कमेटी, राम नगर कॉलोनी में श्री बाबा बुढ़ा जी रागी ग्रंथी सभा द्वारा श्री गुरु ग्रंथ साहिब को रूमाल भेंट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed